राजस्थान के सीकर में भारी बारिश के साथ पड़े ओले, दिल्ली में भी बदला मौसम

नई दिल्ली। राजस्थान के सीकर जिले में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली है। सीकर में शनिवार से ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। रविवार सुबह से बारिश के साथ ओले पड़ने शुरू हो गए थे। आप तस्वीरों में देख सकते हैं ओलों की वजह से कैसे सीकर की सड़कों पर बर्फ की चादर जैसी जम गई हैं।

दिल्ली का भी बदला मौसम

दिल्ली का भी बदला मौसम

राजस्थान के सीकर में आए इस ओलावृष्टि की वजह से दिल्ली एनसीआर में भी मौसम बदल गया है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही आंशिक बदली छाई है और रोज की अपेक्षा मौसम ठंडा भी रहा। हालांकि दिल्ली में अभी बारिश कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली में आंधी की संभावना

दिल्ली में आंधी की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। हालांकि आंधी और बादल की गरज की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। दिल्ली के साथ अन्य पड़ोसी राज्यों जैसे- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई है।

महाराष्ट्र में 7 मार्च को ओले पड़ने की संभावना

महाराष्ट्र में 7 मार्च को ओले पड़ने की संभावना

वहीं 7 मार्च को मौसम विभाग ने उत्तर महाराष्ट्र, विदर्भ में ओले गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। किसानों को मौसम विभाग द्वारा सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताा कि दक्षिण-पूर्व अरब समुद्र में केरल के तटीय इलाके में महाराष्ट्र के लिए एक खतरनाक (द्रोणीय) स्थिति निर्माण हुई है जिसके प्रभाव से बुधवार 7 मार्च को उत्तर मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+