दिल्ली-NCR में रिमझिम बारिश, कोरोना वायरस का खतरा और बढ़ा

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह हुई बारिश ने फिर से मौसम में ठंड बढ़ा दी है। हालांकि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले से अनुमान लगाया था। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि कई इलाकों में गरज चमक के साथ ठीक-ठाक बारिश हो गई। अधिकारियों ने बताया था कि शनिवार सुबह तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव के आसपास इलाकों में ही नहीं बल्कि लगभग पूरे उत्तर भारत में बारिश और ओले गिर रहे हैं। यह किसानों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

दिल्ली-NCR में रिमझिम बारिश, कोरोना वायरस के लिए भी है खतरनाक

उधर कोरोना भी अपना कहर बरपा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान बढ़ने से यह वायरस खुद ही खत्म हो जाएगा लेकिन इस तरह की बारिश, ओलवृष्टि और पहाड़ों में बर्फबारी के चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है।

यूपी में 'कहर' की बारिश, 28 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बादल कहर बनकर बरसे, जिससे शुक्रवार शाम 7 बजे तक कुल 28 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। यूपी में कई जिलों में आकाशीय बिजली भी गिरी है। प्रशासन की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार बारिश और आकाशीय बिजली के कारण कुल 28 लोगों की मौत हुई है। शासन ने संबंधित जिलाधिकारियों को मृतकों के परिजनों तक सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

बताया जाता है कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर जिले में सर्वाधिक 6-6 लोगों की मौत हुई है। बाराबंकी और जौनपुर में 3-3, सोनभद्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो लोगों की जान गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, कानपुर देहात और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रविवार से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम बदलने लगेगा। अनुमान है कि 18-19 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं दिन में धूप खिलने से गर्म हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+