Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, UP-Bihar में हाईअलर्ट
नई दिल्ली, 02 अगस्त। देश के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। विभाग ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में कहा है कि अगले कुछ घंटों के दौरान नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, बावल में जोरदार बारिश हो सकती है।
Recommended Video

यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
तो वहीं आज यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।जिन जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, उनके नाम हैं बांदा, ललितपुर, झांसी, आगरा, हमीरपुर, महोबा, इटावा और जालौन।

बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
केवल यूपी ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार में भी भारी बारिश की आशंका है, यहां के भी 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कटिहार, पूर्णिया, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया और खगड़िया जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है, जबकि 10 नदियों का जलस्तर बढ़ा है।

जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश के आसा
तो वहीं अगले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं भारी बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। यही नहीं आईएमडी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तो वहीं जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश के आसार है।

इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश , कर्नाटक, तमिलनाडु ,पश्चिम बंगाल, झारखंड उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications