बिगड़ेगा मौसम, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आंधी-पानी के आसार, Weather Updates

नई दिल्ली, 6 मई। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं धूप तो कहीं पानी के कारण लोग सर्दी-गर्मी के शिकार हो रहे हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है, जिससे गर्मी से तप रहे प्रांतो को राहत मिल सकती है। विभाग ने कहा है कि इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी गति 35-45 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

दिल्ली में बरसेंगे बादल, मिलेगी राहत

दिल्ली में बरसेंगे बादल, मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं पंजाब, हरियाणा, एमपी, गुजरात और राजस्थान में भी बारिश के आसार हैं तो वहीं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। विभाग ने कहा कि अगले 4-5 दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर जम कर बारिश होने की आशंका है।

भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार

भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार

जबकि स्काईमेट के मुताबिक इस वक्त देश में एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है, जिसका असर कश्मीर और उससे सटे राज्यों पर हो रहा है और इस कारण भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार बने हुए हैं। विभाग ने कहा है कि दिल्ली, हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में ये बदलाव 3-4 दिनों तक जारी रहने वाला है।

मौसम विभाग ने दी Good News

मौसम विभाग ने दी Good News

वैसे मौसम विभाग ने आज एक सुखद खबर दी है। उसने कहा है कि मानसून 1 जून को केरल में दस्तक दे देगा। मानसून के बारे में अपडेट देते हुए भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून के चारों महीने पूरी तरह से वर्षा वाले रहेंगे, इस दौरान अच्छी से बहुत अच्छी बारिश देश के हर प्रदेश में होगी। इस साल हेल्दी मानसून रहेगा और अनुमान के मुताबिक इस साल 98 फीसदी बारिश होने के आसार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+