अप्रैल में ही जल रहा है भारत, लू से अब तक 130 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है। अप्रैल के महीने में ही लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लू लगने से अब तक पूरे भारत में 130 लोगों के मरने की खबर हैं।

गर्मी का प्रकोप बढ़ा, डॉक्टर ने बताया क्या करें क्या न करें?

सबसे ज्यादा ग्रसित तेलंगाना-आंध्रप्रदेश के लोग हैं, हैदराबाद में तो गुरूवार को 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जिसने पूरे 43 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिन भी गर्मी से भरे ही रहेंगे।

आईये जानते हैं मौसम विभाग के हिसाब से पूरे उत्तर भारत में आने वाले दिनों में क्या रहेगा गर्मी का हाल नीचे की स्लाइडों के जरिये...

यूपी

यूपी

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा भी जा सकता है।

दिल्ली

दिल्ली

मौसम विभाग दिल्ली का कहना है राज्य को आने वाले दिनों में और झुलसी हुई गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

बिहार

बिहार

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

एमपी वालों को भी आने वाले दिनों में झुलसी हुई गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

सावधानी बरतें

सावधानी बरतें

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए हर एक इंसान को सावधानी बरतनी जरूरी है। लोग बाहर की चीजें ना खायें, ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें क्योंकि सुरक्षा ही बचाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+