'जितना हो सके,फिलहाल घर में ही रहें', दिल्ली में हीट वेव के बीच मौसम विभाग ने दी सलाह
'जितना हो सके,फिलहाल घर में ही रहें', दिल्ली में हीट वेव के बीच मौसम विभाग ने दी सलाह
नई दिल्ली, 07 जून: देश की राजधानी दिल्ली के लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। दिल्ली में मंगलवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज कई इलाकों में हीट वेव चल सकती है। येलो अलर्ट की चेतावनी के साथ आईएमडी ने लोगों को फिलहाल घर में रहने की सलाह दी है।

आज पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है
बता दें दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
Recommended Video

दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव आने की चेतावनी
आईएमडी ने दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव आने की चेतावनी दी है। हीट वेव के मद्देनजर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्लीवासियों को जितना हो सके घर के अंदर रहने की सलाह दी है। मालूम हो दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम 29.7 डिग्री सेल्सियस सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन राज्यों में चलेगी लू
आईएमडी के अलर्ट के अनुसार 8 जून तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ओडिशा में लू चलने की संभावना है। वहीं हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में 9 जून तक लू चलने की चेतावनी दी गई है। वहीं मंगलवार को पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्ततरी झारखंड में लू चलने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली की एयर क्वालिटी भी खराब दर्ज की गई
मंगलवार सुबह अलग से दिल्ली की एयर क्वालिटी खराब कैटेगरी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, प्रति घंटा एयर क्वालिटी इनडेक्स (AQI) सुबह 10 बजे 219 था। सोमवार को 24 घंटे का औसत AQI 195 था, जो मध्यम श्रेणी के हाईएस्ट लॉस्ट में था।

जानें एक्यूआई की कैटेगरी
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा'
51 और 100 के बीच 'संतोषजनक'
101 और 200 को 'मध्यम'
201 और 300 को 'खराब'
301 और 400 को 'बहुत खराब'
401 और 500 को 'गंभीर'











Click it and Unblock the Notifications