Heatwave Death Cases 2024: भारत में अब तक हीटवेव से गई 143 की जान, दिल्ली टॉप पर! जारी एडवाइजरी

Heatwave Death Cases 2024: तपती धूप, बढ़ता तापमान और लू के थपेड़े....जानलेवा गर्मी से हर कोई हलकान। उत्तरी भारत में गर्मी और हीट वेव म‍िलकर लगातार मौत का डोज दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अब तक भारत में हीटवेव से मरने वालों की संख्या 143 के करीब पहुंची है। हालांकि, वास्तविक संख्या रिपोर्ट किए गए आंकड़े से अधिक हो सकती है। क्योंकि कई मौतें दर्ज नहीं होने की संभावना है।

इसके अलावा, अब तक हीट स्ट्रोक के 41,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, मंत्रालय ने 'हीटवेव सीजन 2024' के संबंध में राज्य स्वास्थ्य विभागों को एक सलाह जारी की है। मंत्रालय ने कहा क‍ि देश में गर्मियों के तापमान के रुझान के अनुरूप मौसमी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो सकता है। अत्यधिक गर्मी के स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए, स्वास्थ्य विभागों को तैयारी और समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करनी चाहिए।

Heatwave Death Cases 2024

4 महीने में 143 मौतें
1 मार्च से 20 जून के बीच पूरे भारत में हीट वेव के कारण कुल 143 मौतें और हीट स्ट्रोक के 41,789 मामले सामने आए हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि हीटवेव से होने वाली वास्तविक मौतों की संख्या इससे कहीं ज़्यादा हो सकती है, क्योंकि राज्यों ने नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) द्वारा प्रबंधित राष्ट्रीय हीट-रिलेटेड इलनेस एंड डेथ सर्विलांस सिस्टम को अधूरे डेटा प्रस्तुत किए हैं।

अकेले दिल्‍ली में 100 से अधिक मौतें
अकेले दिल्ली में ही भीषण गर्मी के कारण मरने वालों की संख्या गुरुवार तक कम से कम 53 तक पहुंच गई। सरकारी अस्पतालों और राज्य सरकार ने अप्रैल से अब तक कई मौतों की पुष्टि की है। हालांकि, पिछली रात हवा की गतिविधि में उल्लेखनीय वृद्धि के बाद तापमान में हाल ही में गिरावट आई है।

रिपोर्ट किए गए आंकड़ों के बावजूद, यह अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली में तापमान के कारण लगभग 100 से अधिक मौतें हुई हैं, जिनमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में दर्ज की गई 40 मौतें भी शामिल हैं, जिनकी पुष्टि पोस्टमार्टम के माध्यम से की जानी है।

नड्डा ने स्वास्थ्य विभागों को जारी की एडवाइजरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौजूदा गर्मी की स्थिति के दौरान केंद्रीय अस्पतालों का दौरा करें, ताकि प्रभावित मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था का आकलन किया जा सके। हाल के दिनों में हीट स्ट्रोक से संबंधित मौतों की सीमा का पता लगाया जा सके। नड्डा ने प्रभावित व्यक्तियों को इष्टतम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में अस्पताल की तत्परता के महत्व पर जोर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+