27 मई तक जारी रहेगा उत्तर भारत में 'लू' का दौर, अभी और तपेंगे सूरज भगवान

नई दिल्ली। गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत के आने वाले कुछ दिन काफी कष्टकारी ही रहेंगे क्योंकि मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, यूपी, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर में 27 मई तक गर्म हवाएं चलती रहेंगी, लोगों को 29 मई के बाद ही कुछ राहत मिलेगी।

27 मई तक जारी रहेगा उत्तर भारत में लू का दौर: IMD

मालूम हो कि धूल भरी आंधी के दुख से ग्रसित इन इलाकों को अब सूरज की तपिश झेलनी पड़ रही है जिसके कारण पूरा नार्थ इंडिया इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है। लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और 'लू' के थपेड़ों को झेलना पड़ा रहा है।महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया है, यही हाल दिल्लीवासियों का भी रहा, यूपी की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में भी सुबह से ही निकली तेज धूप ने मौसम का पारा चढ़ा दिया। यहां अगले 24 घंटों के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

1 जून के आस-पास मानसून आने के संकेत

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और एंटी-साइक्लोनिक हवाओं से तापमान 2 डिग्री और बढ़ने का अनुमान है। 1 जून के आस-पास मानसून आने के संकेत हैं, लेकिन तब तक चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का ही सामना करना पड़ेगा इसलिए लोगों से अपील है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त जरूर सावधानी बरतें और खुद की रक्षा स्वयं करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+