Must Read: इस जानलेवा गर्मी में क्या करें और क्या ना करें..
नई दिल्ली। इस समय पूरा देश भीषण गर्मी की मार झेल रहा है। लू के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1000 को पार कर गया है। मौसम विभाग ने तो आने वाले दिनों में भी गर्मी का हाल ऐसे ही रहने की घोषणा कर दी है। सूरज आग उगल रहा है जिसके कारण आम जनमानस का घर से निकलना ही मुश्किल हो गया है।
भीषण गर्मी के बीच खींची गईं ये 15 तस्वीरें
वैसे तो पूरा देश ही गर्मी की तपन सह रहा है लेकिन गर्मी का कहर सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर फूटा है।आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एन. चिन्ना राजप्पा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार तक 551 लोगों की मौत हुई। वहीं, तेलंगाना के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने 215 लोगों के मरने की पुष्टि की। हैदराबाद मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान लू का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी है।
दहक रहा है पाकिस्तान इसलिए भारत भी उगल रहा है आग
यही हाल यूपी, एमपी, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान का भी है जहां गर्मी ने लोगों का जीन दूभर किया है। मौसम विभाग ने तो दि्ल्ली और यूपी में गर्म हवाएं चलने की भी घोषणा की है तो वहीं लोगों से आग्रह किया है कि जरूरत के हिसाब से ही घर से निकले और जब भी बाहर निकले अपने आप को पूरी तरह से ढक कर निकले।
आईये नीचे की स्लाइडों के जरिये जानते हैं कि गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें...

जुकाम, सिरदर्द, पसीना आना...मतलब लू लग गई
अगर आपको अचानक से जुकाम हो जाये या सिरदर्द होने लगे या खूब प्यास लगने लगे तो आप समझिये कि आपको लू लग गई है।

खूब पानी पीजिये
खूब पानी पीजिये, अगर एक साथ नहीं पी सकते तो रूक-रूक कर पानी पीजिये लेकिन ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन कीजिये।

छांव मे खड़े हो जाइये
अगर आप धूप में काम कर रहे हैं तो बीच- बीच में ब्रेक लेते हुए छांव मे खड़े हो जाइये। लगातार धूप में खड़े मत रहिए।

सूती कपड़े
हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनिये।

पूरी तरह से ढ़ककर निकलें
जब भी घर से बाहर निकलिए अपने आप को पूरी तरह से ढ़ककर निकलें।

आंखों में चश्मा
जब भी बाहर निकलें आंखों में चश्मा लगाये और छाते का प्रयोग कीजिये।

सिर को भी ढंकें
जब भी बाहर निकलें सूती कपड़े से अपने सिर को भी ढंकें।

सिर को धूप से बचायें
खुले सिर धूप में ना निकलें।

धूप में कसरत नहीं
धूप में कसरत ना करें।

बच्चों-जानवरों का रखें ख्याल
बच्चों और जानवरों को धूप में ना भेजें।

शराब का सेवन ना करें
शराब और हार्ड ड्रिंक का सेवन ना करें।

टाइट कपड़े ना पहनें
गाढ़े, काले और टाइट कपड़े ना पहनें।

बंद कमरों में खाना ना बनायें
बंद कमरों में खाना ना बनायें, खाना बनाते समय रसोई के खिड़की-दरवाजे जरूर खोलकर रखें।












Click it and Unblock the Notifications