Weather Updates: जल रहा है उत्तर भारत, देश के कई राज्यों में 'लू' का अलर्ट, जानिए दिल्ली का हाल
नई दिल्ली, 27 मार्च। मार्च के महीने में ही मई-जून की गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के आने वाले चार-पांच दिन काफी कष्ट भरे हो सकते हैं क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत North India के कई राज्यों में अगले 5 दिन 'लू' चलने का अनुमान है और बारिश चलने के आसार नहीं है, जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी की मार सहनी पड़ेगी। उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

36 डिग्री से ऊपर जा सकता है पारा
तो वहीं राजधानी दिल्ली का पारा भी काफी चढ़ा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में भी इसका यही हाल रहने वाला है। लोग अभी से ही पसीने-पसीने हो रहे हैं और उनका बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। जबकि गुजरात में कहीं-कहीं पारा 36 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है
भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मौसम में अस्थिरता के पीछे बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक प्रेशर है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों मे बारिश होने की आशंका बनी हुई है।
Recommended Video

हल्की हवाएं भी चल सकती हैं
मौसम विभाग ने कहा है कि केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका है और इस दौरान हल्की हवाएं भी चल सकती हैं।

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-231 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 229 AQI खराब
- शादीपुर- 232 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-231 AQI खराब
- अशोक विहार -229 AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 232 QI खराब
- लोधी रोड, 227 AQI खराब












Click it and Unblock the Notifications