Heat wave: लू की वजह से यूपी-बिहार में 100 की मौत, एक ही जिले के 54 लोगों की गई जान, जांच के दिए गए आदेश
Heat wave News: देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश और बिहार में लू की वजह से अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के बलिया शहर में हीटवेव की वजह से 54 लोगों की जान गई है। जबकि पिछले तीन दिनों में बिहार में 44 लोगों की मौत हुई है।
बलिया में हुई 54 मौतों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिवाकर सिंह को 54 लोगों की मौत के बाद आजमगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया है।

हालांकि सिर्फ बलिया ही लू की चपेट में नहीं है। यूपी के कई अन्य जिलों और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।
यूपी और बिहार में हीटवेव को लेकर क्या है हालात?
-बलिया के एक जिला अस्पताल में भर्ती कम से कम 54 लोगों की 15, 16 और 17 जून के बीच भीषण गर्मी के कारण मृत्यु हो गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिन 54 लोगों की मौत हुई है, उनमें से अधिकांश रोगी 60 वर्ष से अधिक आयु के थे।
-जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि बलिया में 15 जून को 23 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 16 जून की दोपहर तक 11 लोगों की मौत हुई और शाम को फिर से 10 लोगों की मौत हुई। इसके बाद 17 जून को 10 और लोगों की मौत हुई।
-फिलहाल बलिया में 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान है। जो सामान्य से पांच डिग्री है। डॉ एसके यादव को बलिया के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का प्रभार दिया गया है।
-बलिया के चिकित्सा ने शनिवार कहा था कि मरने वाले सभी व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे और अधिक गर्मी के कारण उनकी स्थिति खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौतें हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और डायरिया के कारण हुई हैं।
-बिहार में लू की वडह से हुई 44 मौतों में से अकेले 35 मौते राजधानी पटना में हुई है। नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) में 19 और पीएमसीएच में 16 मरीजों की मौत हुई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में नौ लोगों की मौत हुई है। पटना के सभी स्कूलों को 24 जून तक बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications