ठंड का ना हो आपकी सेहत पर असर, खानपान में फॉलो करें सिर्फ ये तीन टिप्स

नई दिल्ली, 10 जनवरी: सर्दियां इस समय अपने पूरे जोरों पर हैं। सर्दियों में कई तरह की बीमारियों में खतरा रहता ही है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। सर्दियों में हर समय कंबल में दुबक कर तो बैठा नहीं जा सकता है, ऐसे में जरूरी है कि ठंड से शरीर पर होने वाले प्रभाव के लिए हम अपने खानपान में कुछ चीजों का ध्यान रखें। ठंड से बॉडी को कैसे बचाएं और एनर्जी की पूर्ति कैसे करें, इसके लिए हम आपको कुछ सलाह दे रहे हैं।

सुबह की चाय में करें बदलाव

सुबह की चाय में करें बदलाव

न्यूट्रिशनिस्ट मानते हैं कि सुबह की चाय में ठंड से बचने के लिए कुछ मसालों को मिलाना बेहतरीन होता है। आप इसके लिए घर पर ही मसाला तैया कर सकते हैं। आपको- सौंठ, हरी इलायची, काली मिर्च, लौंग, दाल चीनी, तेज पत्ता और जायफल को कुछ समय धूप में सुखाकर इसको ग्राइंडर में पीस लें और इस मसाले में को एक जार में रख लें। सुबह की चाय में दो चुटकी ये मिश्रण मिलाकर पिएंगे तो दिनभर ये चाय आपको ठंड से बचाने में फायदा देगी। अगर इतनी मेहनत भी नहीं करना चाहते हैं तो तुलसी और अदरक की एक कप चाय तो जरूर लें।

पपीता का ऐसे करें इस्तेमाल

पपीता का ऐसे करें इस्तेमाल

पपीते की स्मूदी भी सर्दी में बहुत फायदेमंद रहती है। इसको बनाने के लिए आधा किलो पपीता को दो चुटकी दालचीनी के पाउडर के साथ ग्लेंड कर लें। इसमें चौथाई चम्मच नीबू रस और एक चम्मच भिगोया हुआ चिया सीड्स मिला लें। इसका इस्तेमाल करें। ये ब्लड प्रेशर को ठीक रखता है, साथ ही सर्दी-खांसी से भी बचाता है।

ये चीजें भी डाइट में करें शामिल

ये चीजें भी डाइट में करें शामिल

सर्दियों में कई और चीजें भी खानपान में शामिल करनी चाहिए। इसमें घी, जो कि आपके शरीर को गर्म रखने में भी मदद करता है। सूखे मेवे- जैसे बादा, खुबानी, सूखे अंजीर, खजूर आपको प्राकृतिक गर्मी देते हैं।

गुड का इस्तेमाल भी मीठे के तौर पर गर्मियों में करना चाहिए। गावों में गुड खूब खाया जाता है। तिल के लड्डू सर्दियों में बढ़िया चीज हैं। वहीं सर्दी में एक कटोरी गर्म सूप तो कमाल की चीज है ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+