15-18 साल के ऐज ग्रुप के वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की अहम बैठक, 3 जनवरी से होगा टीकाकरण शुरू

नई दिल्ली, 27 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद अब 15 से 18 साल की उम्र वालों का टीकाकरण 3 जनवरी से शुरू होगा। देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के खतरे के बीच एहतियाती खुराक (प्रिकॉशन डोज) भी 60 साल की उम्र से ज्यादा वाले बुजुर्गों और हेल्थकेयर-फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको लेकर गाइडलाइन जारी की है। वहीं अब मंगलवार (28 दिसंबर) को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक होगी।

Recommended Video

    Omicron का संकट, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, 31 January तक सख्त निर्देश जारी | वनइंडिया हिंदी
    Union Health Secy Rajesh Bhushan

    न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और चिकित्सा अधिकारियों के साथ 15-18 वर्ष की आयु के टीकाकरण, हेल्थ केयर-फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एहतियाती खुराक (प्रिकॉशन डोज ) पर बैठक करेंगे। | आधिकारिक सूत्र के अनुसार बैठक मंगलवार सुबह 11:30 बजे होगी।

    वहीं इस मीटिंग में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और चिकित्सा अधिकारियों को कोविड टीकाकरण पर निर्देश दिया जा सकता है। बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को घोषणा करते हुए बताया था कि अगले साल तीन जनवरी से 15 से 18 साल की आयु के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव शुरू किया जाएगा। वहीं देश में लगातार बढ़ते ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर 10 जनवरी से हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 60 साल की उम्र से ऊपर के बुजुर्गों को डॉक्टरों की सलाह पर एक अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।

    गौरतलब है कि 15 से 18 साल के आयु वर्ग वाले किशोरों के लिए कोवैक्सीन का टीके लगाया जाएगा। वहीं हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कुछ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन की अतिरिक्त खुलाक दूसरी डोज लगाए जाने की तारीख से 9 महीने या 39 हफ्ते पूरे होने पर दी जाएगी।

    5 राज्यों की साथ एक उच्च स्तरीय बैठक

    वहीं सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, यूपी और पंजाब के 5 राज्यों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें COVID19 के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया उपायों और इन राज्यों में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी कि वे पहली खुराक के लिए सभी पात्र आबादी के लिए तेजी से COVID19 टीकाकरण में तेजी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि जो लोग दूसरी खुराक के लिए है, उन्हें दूसरी खुराक दी जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+