तमिलनाडु में DMK के कार्यक्रम में बिरयानी की दावत, 100 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबीयत, बच्चे भी शामिल
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजत किया। जिसमें शामिल हुए हुए लोगों की बिरयानी के बाद तबीयत बिगड़ने लगी। जिन्हें बिरयानी खाने के बाद समस्या हुई उनमें 40 बच्चों सहित 100 से अधिक लोग शामिल हैं। डीएमके कार्यक्रम में बिरयानी खाने वालों में बच्चे भी शामिल थे। बिरयानी खाने के कुछ ही देर बाद सौ से ज्यादा लोगों में उल्टी और जी मिचलाने के लक्षण दिखे। उन्हें विल्लूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
डीएमके के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदस्यों के लिए एक आम बैठक आयोजित की थी, जिसमें जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। प्रोग्राम में शामिल लोगों को खाने में बिरयानी भी परोसी गई, जिसे खाने के साथ ही घर जाते वक्त कुछ लोग अपने घर भी ले गए।

इस बिरयानी को खाने के बाद 40 बच्चों समेत 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक, बिरयानी खाने के कुछ ही देर बाद सौ से ज्यादा लोगों में उल्टी और जी मिचलाने के लक्षण दिखे। उन्हें विल्लूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लोगों की तबीयत खराब होते देख एंबुलेंस की सर्विस को अलर्ट किया गया। मरीजों को विरुधुनगर और कल्लिकुडी में स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 10 एंबुलेंस बुलाई गईं।
कथित रूप से सामने आया है कि डीएमके कार्यक्रम शामिल हुए लोगों को फूड प्वॉइजनिंग के चलते तबीयत बिगड़ी। फिलहाल तिरुमंगलम पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ जारी है। वहीं प्रशासन ने मरीजों को उचित इलाज के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications