तीसरी लहर को मौसम अपडेट की तरह ना लें, गंभीरता और जिम्मेदारियों को समझें: स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जुलाई: देश में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रेस ब्रीफिंग की गई, जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,443 मामले सामने आए हैं। पिछले हफ्ते से कोरोना मामलों में 6% की कमी देखी गई हैं। देश में अब सिर्फ 73 जिले ऐसे हैं, जहां 100 से ज्यादा कोरोना के मामले रोजाना दर्ज हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Recommended Video

      Covid-19 Third Wave: Health Ministry का अलर्ट, Dr. VK Paul बोले- सावधानी बरते | वनइंडिया हिंदी
       Health Ministry

      इस दौरान नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि दुनिया में तीसरी वेव दिखाई दे रही है, हमारे देश में तीसरी वेव ना आए इसके लिए हम सब को जुड़ना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हम सभी से अनुरोध करना चाहते हैं जब हम तीसरी लहर के बारे में बात करते हैं, तो हम इसे मौसम के अपडेट के रूप में ले रहे हैं। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर की गंभीरता और उससे जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों के बारे में नहीं समझ रहे हैं। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में मामलों में और वृद्धि देखी जा रही है।

      तीसरी लहर को दूर रखने पर ध्यान देना चाहिए

      वहीं डॉ. वीके पॉल ने कहा कि दुनिया तीसरी लहर देख रही हैं। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाना होगा कि तीसरी लहर भारत से न टकराए। पीएम ने आज स्पष्ट रूप से कहा कि हमें भारत में कब तीसरी लहर आएगी, इस पर चर्चा करने के बजाय हमें तीसरी लहर को दूर रखने पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमने 11 राज्यों में केंद्रीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है ताकि वे राज्य सरकारों की कोरोना मैनेजमेंट में मदद कर सकें। पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा टीमों को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल और ओडिशा भेजा गया है, क्योंकि यहां केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

      इधर, मॉडर्ना वैक्सीन पर डॉ. वीके पॉल ने कहा कि बातचीत चल रही है, अभी उनकी तरफ से पूरा जवाब नहीं आया है। हम प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। हम इसे हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आगे और पीछे एक बातचीत की प्रक्रिया है। साथ ही बताया कि देश में वैक्सीन का उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+