Covid-19 cases India: भारत में कोरोना पर 'गुड न्यूज', पिछले 5 हफ्तों से संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट

Covid-19 cases India: भारत में कोरोना पर 'गुड न्यूज', पिछले 5 हफ्तों से संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट

नई दल्ली: Coronavirus In India: भारत में कोविड-19 (Covid-19 cases India) के भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,342 नए मामले सामने आए हैं और 706 मौतें हुईं। इसके बाद भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख 75 हजार 881 हो गई है। इसी बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में कोरोना पर राहत देने वाली जानकारी साझा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union health ministry) ने मंगलवार (13 अक्टूबर) को बताया कि भारत में पिछले 5 हफ्तों से कोरोना वायरस के दैनिक औसत नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। जो भारत के लिए अच्छे संकते हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 5 हफ्तों से Active Case हो रहे है कम, 62 लाख Recover | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      भारत में सोमवार (12 अक्टूबर) को कोविड-19 के 66,732 मामले सामने आए थे और 816 लोगों की मौत हुई थी। वहीं आज (मंगलवार 13 अक्टूबर) भारत में कोरोना के एक दिन में 55,342 नए मामले सामने आए हैं और 706 मौतें हुईं।

      जानें आंकड़े

      केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 9 सितंबर और 15 सितंबर के बीच भारत में औसत दैनिक मामले 92,830 थे, जो 16 सितंबर और 22 सितंबर के बीच घटकर 90,346 पर आ गए। 23 सितंबर और 29 सितंबर के बीच 83,232 औसत नए मामलों के साथ गिरावट का रुझान जारी रहा। वहीं 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दो सप्ताह में, औसत घटकर 77,113 और 72,576 हो गया है।

      मंत्रालय ने एक्टिव केसों की घटती संख्या की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा है कि एक महीने के बाद, 9 अक्टूबर को, सक्रिय मामले 900,000 अंक से कम हो गए और तब से लगातार गिरावद देखने को मिल रही है। भारत में फिलहाल 8 लाख 38 हजार 729 एक्टिव केस हैं, जो कोरोना से संक्रमित हैं।

      भारत में रिकवरी रेट 86.36 फीसदी

      भारत में कोरोना से 62 लाख 27 हजार 296 लोग ठीक हो गए हैं। जिससे देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.36 प्रतिशत पर पहुंच गई। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,38,729 है, जो कि कुल मामलों का 12.10 प्रतिशत है।

      कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। देश में कोरोना से 1,09,856 मौतें हुई हैं। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+