COVID-19: स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश- कोई भी राज्य ना रोके ऑक्सीजन की सप्लाई

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 45 लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस जब इंसान के फेफड़ों पर हमला करता है, तो उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। ऐसे में मरीज को तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ती है। ऑक्सीजन की सप्लाई में कोई दिक्कत ना आए इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय

Recommended Video

      Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 96,551 नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी

      न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र लिया है। जिसमें कहा गया कि सभी जगहों पर मेडिकल ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, ताकी कोरोना के मरीजों को दिक्कत ना हो। इसके साथ ही अनुरोध किया गया कि कोई भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश ऑक्सीजन की सप्लाई पर प्रतिबंध ना लगाए। उन्होंने कहा कि हर राज्य की ये जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद कोविड-19 के मरीज को ऑक्सीजन मिले।

      महाराष्ट्र ने लगाई थी रोक
      आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद इस मामले में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आदेश भी जारी कर दिया था। इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे की सांस फूल गई, क्योंकि प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली आईनॉक्स कंपनी के प्लांट महाराष्ट्र में ही लगे हैं। हालांकि बाद में सीएम शिवराज ने उद्धव ठाकरे से बात की। तब जाकर सप्लाई फिर से शुरू करने पर सहमति बनी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+