कोरोना वायरस: प्रकोप बढ़ता देख सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली। चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस अब दुनिया के 16 देशों को गिरफ्त में ले चुका है। भारत में भी कुछ लोगों में इसके लक्षण देखे गए हैं। ताजा मामले में गाजियाबाद में 27 साल की लड़की में भी वायरस के लक्षण देखे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से इस वायरस की वजह से एक नया हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यह नंबर 24 घंटे ऑपरेशनल रहेगा और लोगों को कोई भी समस्या होने पर वह इस पर कॉल कर सकते हैं।
Recommended Video

सवालों के लिए इस नंबर पर करे कॉल
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 011-23978046 यह नंबर राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए उस कंट्रोल रूम का है जिसे कोरोना वायरस से निबटने के लिए तैयार किया गया है। इस नंबर पर लोग वायरस से जुड़ी हर जानकारी हासिल कर सकते हैं। मंत्रालय ने कहा है कि किसी को भी अगर गाइडेंस, मदद और तकनीकी मसलों से जुड़े कोई जवाब चाहिए तो वह इस पर कॉल कर सकता है।
पिछले दिनों इस वायरस के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद बीजिंग में भारतीय दूतावास की ओर से भारत आने वाले पर्यटकों को एडवाइजरी जारी की गई थी। इसके अलावा भारतीय दूतावास ने तीन हेल्पलाइन नंबर +8618610952903,+8618612083629 और +8618612083617 जारी किया है। दिसंबर 2019 में पहली बार इस वायरस की वजह से बीमारी का पहला केस दर्ज किया गया था। सरकार ने अब हुबेई के वुहान में मौजूद भारतीयों को एयरलिफ्ट करने की योजना बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications