45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को जल्द मिल सकती है वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने रखा प्रस्ताव
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के रोजाना के केस तेजी से बढ़ रहे, हालांकि युद्धस्तर पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीकाकरण अभियान भी जारी है। टीकाकरण के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई थी। इसके बाद बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों का नंबर आया, लेकिन अब सरकार 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने पर विचार कर रही है। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है।
Recommended Video

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने का प्रस्ताव रखा। ये प्रस्ताव राज्यों की ओर से प्राप्त निवेदन पर आया है। अभी तक 45 साल से ज्यादा की उम्र के सिर्फ उन लोगों को वैक्सीन दी जा रही, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। इसके लिए सरकार की ओर से बकायदा गाइडलाइन तय की गई है।
पीएम ने कही ये बातें
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के ज्यादातर कोरोना प्रभावित देशों को कोरोना की कई-कई लहरों का सामना करना पड़ रहा। हमारे देश में भी कुछ राज्यों में मामले कम होने के बाद अचानक से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में वक्त रहते इस पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कई राज्यों में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग पर ही ज्यादा जोर दिया जा रहा है और उसी भरोसे गाड़ी चल रही है, जैसे केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी। रैपिड टेस्ट के साथ राज्यों को RT-PCR टेस्ट भी करना चाहिए। पीएम के मुताबिक हमें वैक्सीन डोज व्यर्थ होने की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। जैसे- तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में वैक्सीन वेस्टेज 10% से ज्यादा है। देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भी ये आंकड़ा 10 प्रतिशत के आसपास है, ऐसे में राज्यों को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications