Corona Update: देश के कुल मामलों का 72.42 % इन 10 राज्यों से आए सामने, रिकवरी रेट में आया सुधार
नई दिल्ली, मई 13: देश में कोरोना की दूसरी लहर बेलगाम हो रही है। रोजाना 4 लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। हालांकि पिछले चार दिनों से कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है, लेकिन मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि देश में अब तक 83.26 फीसदी कोरोना के मामले रिकवर हुए हैं। वहीं देश में करीब 37.1 लाख अभी कोरोना के एक्टिव केस हैं।
Recommended Video

लव अग्रवाल के मुताबिक 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी, जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच एक्टिव मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में 24 राज्य शासित प्रदेश ऐसे हैं, जहां 15% से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5 से 15% पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5% से कम पॉजिटिविटी रेट 4 राज्यों में है।दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश उन 10 राज्यों में से हैं, जहां 24 घंटे के दौरान देश के कुल 3,62,727 नए कोविड मामलों का 72.42 प्रतिशत हैं। वहीं केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान इस 10 राज्यों की लिस्ट में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 46,781 दर्ज किए गए। इसके बाद केरल में 43,529 और कर्नाटक में 39,998 नए मामले सामने आए हैं।
वहीं देश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के बारे में बताया कि अब तक 17.72 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। नीति सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ. वीके पॉल के मुताबिक भारत में कोरोना वैक्सीन की लगभग 18 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। अमेरिका में यह संख्या लगभग 26 करोड़ है। इसलिए, चीन के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications