पीएम की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदली डिस्चार्ज नीति, जानें नए नियम

नई दिल्ली, 12 जनवरी: देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का कहर जारी है। लोग परेशान ना हों, इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बुधवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कोरोना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बुधवार शाम तक सक्रिय मामलों की संख्या 9,55,319 हो गई है। भारत के अलावा दुनिया के 159 देशों में भी कोरोना का कहर फिर से शुरू हो गया है। जिस वजह से यूरोप के 8 देशों में पिछले दो हफ्तों में 2 गुना से ज्यादा मामलों में वृद्धि हुई। इसी तरह भारत के महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात में भी चिंताजनक स्थिति है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid Patient Discharge Policy में बदलाव, जानें नए नियम | वनइंडिया हिंदी
    corona

    स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक पीएम ने कोविड को लेकर समीक्षा बैठक की थी। जिसके बाद मंत्रालय ने हल्के और मध्यम लक्षण वाले लोगों के लिए डिस्चार्ज नीति में संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि माइल्ड केस को पॉजिटिव पाए जाने के 7 दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बिना इमरजेंसी वाले मरीजों के लिए तीन दिन का वक्त तय किया गया है। वहीं अब डिस्चार्ज के लिए दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा अगर मध्यम मामलों में मरीजों का ऑक्सीजन लेवल लगातार तीन दिन 93 प्रतिशत से ज्यादा रहा, तो उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

    लव अग्रवाल ने बताया कि ओमिक्रॉन वेरिएंट अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है, जिससे दुनियाभर में 115 मौतें हुईं, जबकि भारत में इसकी संख्या 1 है। चिंता की बात ये है कि भारत के कई राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बढ़ रहा। अभी महाराष्ट्र में पॉजिटिविटी रेट 22.39%, पश्चिम बंगाल में 32.18%, दिल्ली में 23.1% और यूपी में 4.47% है। उन्होंने आगे कहा कि WHO ने इस बात की पुष्टि की है कि दक्षिण अफ्रीका, यूके, कनाडा, डेनमार्क में डेल्टा की अपेक्षा ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज कम अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।

    'सामान्य जुकाम नहीं है ओमिक्रॉन'
    वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ वी.के. पॉल ने कहा कि ओमिक्रोन एक सामान्य जुकाम नहीं है, इसे हराना हमारी जिम्मेदारी है। मास्क लगाइए और जिन्होंने भी वैक्सीन नहीं ली है वे वैक्सीन ले लें, वैक्सीन मददगार है। वैक्सीनेशन ही कोविड 19 की प्रतिक्रिया का महत्वपूर्ण स्तंभ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+