रेजिडेंट डॉक्टर्स ने वापस ली हड़ताल, केंद्र का वादा-6 जनवरी तक शुरू होगी NEET-PG काउंसलिंग
नई दिल्ली, 31 दिसंबर: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी काउंसिलिंग में देरी को लेकर दो हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे दिल्ली के रेजीडेंट डॉक्टरों ने सरकार के इस आश्वासन के बाद शुक्रवार को अपनी हड़ताल रद्द कर दी। आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, स्वास्थ्य मंत्री ने ने आश्वासन दिया है कि एनईईटी-पीजी काउंसलिंग 6 जनवरी से पहले शुरू हो जाएगी।

आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के अध्यक्ष सहजानंद प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आश्वासन दिया है कि एनईईटी-पीजी काउंसलिंग 6 जनवरी से पहले शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि डॉक्टरों पर कोई प्राथमिकी नहीं होगी। दरअसल काउंसलिंग में देरी को लेकर हजारों रेजिडेंट डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि इस पर सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के कारण काउंसलिंग अटकी हुई है।
फेडरेशन ने एक बयान में कहा बृहस्पतिवार को फोरडा के प्रतिनिधियों की दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों के साथ बैठकें हुई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि वे डॉक्टरों का बेहद सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रेजीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायतों पर ''कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार गौर किया जाएगा।
आरडीए के प्रतिनिधियों के साथ फोरडा सदस्यों की एक वर्चुअल बैठक देर शाम बुलायी गयी, जिसमें सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। सर्वसम्मति से मरीजों की देखभाल समेत कई तथ्यों पर गौर करते हुए 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आंदोलन रद्द करने का निर्णय लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications