स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की अपील, 'कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना बिल्कुल भी ना भूलें, क्योंकि...'
स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने की अपील, 'कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना बिल्कुल भी ना भूलें, क्योंकि...'
नई दिल्ली, 09 मई: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहे हैं। 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को भारत में वैक्सीन लगाई जा रही है। भारत में 8 मई 2021 तक 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 (16,94,39,663) लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार (08 मई) को देश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि जिन भी लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है वो दूसरी डोज लेना बिल्कुल भी ना भूलें क्योंकि वैक्सीन की दूसरी खुराक शरीर में कई गुना प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज स्किप करने वालों की प्रतिरोधक क्षमता उतनी अधिक नहीं होगी। वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद ही आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि 53,25,000 वैक्सीन डोज जल्द ही राज्यों को दी जाने वाली है।

Recommended Video
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, राज्यों को कुल अब तक 17,49,57,770 खुराकें दी गई हैं, जिनमें से 16,65,49,583 खुराकें ली जा चुकी हैं और 84,08,187 खुराक अभी भी राज्यों के पास उपलब्ध हैं।
कब लेनी है वैक्सीन की सेकंड डोज?
फिलहाल भारत में दो वैक्सीन दी जा रही है, कोविशील्ड वैक्सीन और कोवैक्सिन। भारत में कोवैक्सिन की दूसरी डोज 4 से 6 हफ्तों के बीच दी जा रही है। वहीं कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच का अंतर 4-6 हफ्ते से लेकर 4-8 हफ्तों के बीच में हो सकता है। अगर आपने अपनी निर्धारिट डेट पर वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ली है तो जल्द से जल्द बाद में ले सकती हैं।
भारत में कोरोन के आंकड़े?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,03,738 नए मामले सामने आए हैं और 4,092 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 3,86,444 लोग रिकवर हुए हैं। देश में कोविड-19 से अब तक 2,42,362 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,36,648 है। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,83,17,404 है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,22,96,414 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications