अगले 3-4 महीने में कोरोना वायरस की वैक्सीन हो जाएगी तैयार: डॉक्टर हर्षवर्धन

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बड़ा दावा किया है। स्वास्थ मंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि अगले 3-4 महीने में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी। फिक्की फ्लो के वेबिनार को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन किसे पहले दी जाएगी इसके लिए वैज्ञानिक तौर पर एक डेटा तैयार किया जाएगा। हेल्थ केयर वर्कर और कोरोना वॉरियर्स को निश्चित तौर पर सबसे पहले यह वैक्सीन दी जाएगी, इसके बाद बुजुर्ग लोगों और जो मरीज इस बीमारी से सबसे ज्यादा खतरे में हैं उन्हें यह वैक्सीन दी जाएगी।

harsh vardhan

स्वास्थ मंत्री ने कहा कि वैक्सीन को लोगों तक पहु्ंचान के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए एक ई-वैक्सीन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म को तैयार किया गया है जोकि इसे लोगों तक पहुंचाने का ब्लूप्रिंट तैयार करेगी। ट्रैकिंग और ट्रेसिंग के जरिए इस वैक्सीन को हर जरूरतमंद तक सबसे पहले पहुंचाया जाएगा। उम्मीद है कि 2021 हम सबके लिए अच्छा साल होगा। हर्षवर्धन ने उम्मीद जताई है कि जुलाई-अगस्त 2021 तक 400-500 मिलियन वैक्सीन की खुराक 25-30 करोड़ लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि यह प्राकृतिक है कि वैक्सीन को सबसे पहले सबसे अधिक जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा, प्राथमिकता के आधार पर ही इस वैक्सीन को लोगों को दिया जाएगा। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हेल्थकेयर वर्कर, जोकि कोरोना वॉरियर हैं वो हमारी पहली प्राथमिकता होंगे। इसके बाद 65 वर्ष की आयु वाले लोगों तक इस वैक्सीन को पहुंचाया जाएगा, इसके बाद 50-65 वर्ष की आयु के लोगों तक इस वैक्सीन को पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद ही 50 वर्ष से कम आय़ु वाले लोगों को इस वैक्सीन को दिया जाएगा। यह वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए ब्लूप्रिंट के आधार पर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+