नुसरत जहां की सेहत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं

कोलकाता। अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां को सोमवार शाम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे एक दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत में सुधार को देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।

Indian Parliament, TMC, nusrat jahan, actress, kolkata, nusrat jahan health condition, कोलकाता, संसद, टीएमसी सांसद, नुसरत जहां

जिस अस्पताल में नुसरत भर्ती थीं, वहां के वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा है, 'उनकी दवाईयां चलेंगी और उन्हें आराम की सख्त जरूरत है।' बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां को रविवार की रात अस्पताल लाया गया था। उनके एक रिश्तेदार का कहना है कि उन्हें अस्थमा से जुड़ी परेशानी है।

दवाई की ओवरडोज ले ली थी

दवाई की ओवरडोज ले ली थी

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि अपने पति निखिल जैन का जन्मदिन मनाने के बाद नुसरत ने दवाई की ओवरडोज ले ली थी, जिसके बाद उनकी सेहत बिगड़ गई। उन्हें यहां आईसीयू में भर्ती किया गया था। इस साल लोकसभा चुनाव में अभिनेत्री नुसरत जहां ने तीन लाख वोट के अंतर से बशीरहाट सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे निखिल जैन से जून में ही शादी की है।

फतवा जारी किया गया था

फतवा जारी किया गया था

संसद में सांसद के तौर पर शपथ लेने के दौरान नुसरत ने सिंदूर लगाया हुआ था, जिसके बाद वह मुस्लिम धर्मगुरुओं के निशाने पर आ गई थीं। नुसरत के खिलाफ फतवा जारी किया गया था। देवबंद के धर्मगुरुओं ने तब कहा था कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए।

तब नुसरत ने क्या कहा था?

तब नुसरत ने क्या कहा था?

जिसके बाद टीएमसी सांसद ने कहा था कि वह एक समावेशी देश भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो जाति, पंथ और धर्म की बाधाओं से परे है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं, मैं अभी भी एक मुसलमान हूं। किसी को भी इस बात पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए कि मुझे क्या पहनना चाहिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+