सिर्फ दिल्ली वालों के लिए हो राजधानी के अस्पतालों का इस्तेमाल, विशेष कमेटी ने केजरीवाल सरकार को दी सलाह
नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने अब अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जिसमें दिल्ली के हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल सिर्फ दिल्ली वालों के लिए किए जाने की बात कही गई है। कमेटी के मुताबिक अगर सरकार ने सभी राज्यों के लोगों को इजाजत दी, तो तीन दिन के अंदर सारे बेड भर जाएंगे। इस मामले में अभी तक दिल्ली सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Recommended Video

इस पांच सदस्यीय कमेटी में डॉ. महेश वर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. आरके गुप्ता और डॉ. संदीप बुद्धिराजा शामिल थे। तीन जून को बनाई गई इस कमेटी ने दिल्ली में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार से अध्ययन किया। सूत्रों के मुताबिक कमेटी ने इस हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल सिर्फ दिल्ली के नागरिकों के लिए करने की सलाह केजरीवाल सरकार को दी है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर सरकार ने सभी राज्यों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने की इजाजत दे दी, तो तीन दिन के अंदर सारे अस्पताल फुल हो जाएंगे। ये समिति कोरोना से लड़ाई के खिलाफ दिल्ली सरकार का मार्गदर्शन भी करेगी। इसके साथ ही कमेटी उन इलाकों पर ध्यान देगी, जहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है।
सीएम केजरीवाल ने जनता से मांगे थे सुझाव
आपको बात दें कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से बॉर्डर खोलने को लेकर सुझाव मांगे थे। सीएम केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली के अस्पतालों में दिल्ली वालों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं, लेकिन अगर दूसरे राज्यों के लोगों को आने की इजाजत दे देंगे, तो दिक्कत पैदा हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने फोन नंबर और ई-मेल एड्रेस भी जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications