युवती ने हेडफोन लगा रखा था और मासूम को कुचल दिया

बच्चे की मां का कहना है कि उसने हेडफोन लगाकर गाड़ी चला रही युवती को आवाज भी लगाई थी लेकिन उसने नहीं सुना,अगर उसने समय पर ब्रेक लगा लिया होता तो उनके बच्चे की जान बच सकती थी।

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में हेडफोन लगाकर कार चला रही एक युवती ने दो साल के मासूम को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई। मासूम बच्चे का परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।

 युवती ने हेडफोन लगा रखा था और मासूम को कुचल दिया

बच्चे की मां का कहना है कि उसने हेडफोन लगाकर गाड़ी चला रही युवती को आवाज भी लगाई थी लेकिन उसने नहीं सुना,अगर उसने समय पर ब्रेक लगा लिया होता तो उनके बच्चे की जान बच सकती थी। घटना बुधवार दोपहर की है।

पुलिस के मुताबिक घटना पालम इलाके के साध नगर गली नंबर 21 की है। बुधवार दोपहर के करीब ढाई बजे दो साल का मासूम दीपक गली में खेलते हुए बाहर चला गया । बच्ची की मां प्रीति भी उसका पीछा करते हुए बाहर चली गई। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक आई-20 कार बेहद तेजी से पीछे की तरफ आ रही थी, उन्होंने कार चालक महिला बेहद तेजी से पीछे आ रही थी। उसने उनके चीखने चिल्लाने के बाद भी आवाज नहीं सुनी और मासूम के ऊपर से अपनी कार उतार दी। इसके बाद दीपक की मां बच्चे कार सवार का पीछा करते हुए काफी दूरी तक भागी लेकिन कार सवार नहीं रुकी।

बच्ची की मां प्रीति ने बताया कि महिला ने अपने कान में लीड लगा रखी थी, उसने काला चश्मा भी पहना ही हुआ था।आपको बता दें कि दीपक अपने मां-बाप का इकलौता बच्चा था उसके पिता संदीप कुमार एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने 12 जून को ही दीपक का दूसरा जन्मदिन मनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+