खुद के बिछाए जाल में फंस गया हेड कॉन्स्टेबल, पत्नी को ही कर रहा था ब्लैकमेल

नई दिल्ली। दिल्ली में ब्लैकमेलिंग का एक चौकाने वाला मामला सामना आया है। जहां हेड कॉन्स्टेबल ही अपनी पत्नी को परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था। लेकिन अब पुलिस ने इस मामले का पर्दाफास कर दिया है। दरअसल एक शख्स सोशल मीडिया पर एक महिला को कुछ दिनों से मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। जिसके बाद महीला ने पुलिस थाने में शिकायत की। इसेक बाद शख्स ने फिर महिला को मैसेज किया और दावा किया कि उसके अश्लील प्रोटोग्राफ और वीडियो उसके पास हैं। अगर उसने एक लाख रुपए नहीं दिये को उन्हें वायरल कर देगा।

Head constable black mail his wife, arrested by delhi police

शख्स के इस दावे से घबराई महिला दोबारा पुलिस थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर जांल बिछाया और पैसे की डील फिक्स करवाई। लेकिन जैसे ही पैसा लेने के लिए शख्स पहुंचा वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया। लेकिन जब पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो उसने कबूला कि इन सब में उस महिला के पति का हाथ है और वही उसके जरिए ये सब करवा रहा था। इसके बाद पुलिस ने उस हेड कॉन्स्टेबल पति को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि दोनों को थाने से ही बेल दे दिया गया।

वहीं पीड़ित महिला के वकील ने भारत भूषण ने बताया कि उनकी क्लाइंट और उनके पति नवीन कुमार शर्मा के बीच विवाद चल रहा है। पति दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है और नजफगड़ में रहता है। बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल में बदले की भावना से अपनी ही पत्नी को परेशान कर रहा था। लेकिन पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। लेकिन हेड कॉन्स्टेबल को कहा पता था कि दिल्ली पुलिस के जाल में ही वह फंस जाएगा।

यह भी पढ़ें- खाने को लेकर हुए विवाद में मां को मार डाला, 10 घंटे तक प्लास्टिक बैग में डालकर रखी लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+