बरेली-मुख्यमंत्री की पहल के बाद भी एसिड पीड़िता को नहीं मिला मुआवजा
उत्तर प्रदेश में सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ मिलने में लोगों को प्रशासनिक कार्यशैली के चलते परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है ।
बरेली : उत्तर प्रदेश में सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ मिलने में लोगों को प्रशासनिक कार्यशैली के चलते परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है ।
ऐसे ही एक बानगी देखने को मिली बरेली के डीएम दफ्तर के सामने ।
जहां मुन्नी नाम की महिला उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष के अंतर्गत मुआवजे लिए नौकरशाहों दफतरों के चक्कर काट रही है ।

मुन्नी इन दिनों तबियत भी ख़राब चल रही है ।
दरसल मामला यह है नवाबगंज क्षेत्र के गांव क्योंलडिया में रहने वाली मुन्नी देवी को वर्ष 2000 में किसी विवाद में गांव के रामपाल ने तेज़ाब डाल दिया था|
जिसके चलते मुन्नी का पूरा चेहरा और एक हाथ पूरी तरह चोटिल हो गया था ।पुलिस ने शिकायत के आधार पर रामपाल पर मुकदमा दर्जकर जेल भी भेज था ।
मुन्नी का कहना है कि वह शासन द्वारा तय एक लाख रुपए का मुआवजा चाहती सम्बन्ध सभी निर्देश हो गए लेकिन स्थानीय स्तर भी अधिकारी उनकी सुन नहीं रहा है ।












Click it and Unblock the Notifications