'तेरे जैसे ही शहीद हो जाते हैं', बैंक वाली मैडम की फौजी से बदतमीजी, जमकर वायरल हो रहा Audio
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक नामचीन बैंक की महिला कर्मचारी सैन्यकर्मी से बदतमीजी करती हुई सुनाई दे रही है। इस क्लिप के सामने आने के बाद इंटरनेट उपयोगकर्ता महिला के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
क्या है वायरल पोस्ट में?
वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह महिला HDFC बैंक की कर्मचारी है और वह कर्ज विवाद को लेकर सैन्यकर्मी को धमका रही थी और गाली-गलौज कर रही थी। पोस्ट में महिला की पहचान अनुराधा वर्मा के रूप में बताई जा रही है, जो मुंबई में HDFC बैंक में कार्यरत है। लेकिन Oneindia इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

"अनपढ़ हो इसलिए बॉर्डर पर भेजे गए हो"
ऑडियो में महिला ने सैनिकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा,
"तुम अनपढ़ हो, इसीलिए तुम्हें बॉर्डर पर भेजा गया है। अगर पढ़े-लिखे होते तो किसी अच्छी कंपनी में काम कर रहे होते। तुम्हें किसी और का हिस्सा नहीं खाना चाहिए, वह पचेगा नहीं, इसीलिए तुम्हारे बच्चे विकलांग पैदा होते हैं।"
महिला ने आगे कहा कि वह भी रक्षा परिवार से है और सैन्यकर्मी को ताने देते हुए बोली कि अच्छे परिवार के लोग कर्ज पर नहीं जीते। उसने कहा, "तुम कर्ज पर भिखारी की तरह जी रहे हो। क्या मैं तुम्हारे बाप की नौकर हूं?"
महिला पर कार्रवाई की मांग
यह ऑडियो क्लिप पत्रकार "@navalkant" के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर साझा की गई। पोस्ट में महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है और उसे देशद्रोही तक कहा गया है।
इस पोस्ट को सामाजिक कार्यकर्ता दीपिका नारायण भारद्वाज ने भी साझा किया और HDFC बैंक से महिला कर्मचारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने लिखा, "आपके कर्मचारी @HDFC_Bank का भयानक व्यवहार। वह ऐसे बात कर रही है जैसे कर्ज लेने वाले भिखारी हों।"
नौकरी से निकालने की मांग
इंटरनेट पर नेटीजंस बड़ी संख्या में बैंक से इस कर्मचारी को नौकरी से निकालने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह देशद्रोही व्यवहार है। बैंक को इस कर्मचारी को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए, भले ही उसके कॉन्टेक्ट्स कितने भी ताकतवर क्यों न हों।"
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications