कर्नाटक: JDS ने भाजपा सरकार को समर्थन देने की खबरों को किया खारिज

बेंगलुरु। कर्नाटक में एक महीने तक चला सियासी नाटक इस सप्ताह खत्म हो गया। कुमारस्वामी सरकार के फ्लोर टेस्ट में फेल होने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। येदियुरप्पा 29 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आई थी कि, जेडीएस के विधायकों ने पूर्व सीएम कुमारस्वामी से बीजेपी को समर्थन करने के लिए कहा है। अब खुद कुमारस्वामी ने सामने आकर ऐसी किसी संभावना को खारिज कर दिया है।

HD Kumaraswamy rejects speculations of supporting BJP govt in Karnataka

कर्नाटक के पूर्व CM और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने बीजेपी से हाथ मिलाने की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा- 'विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है जो सच्चाई से दूर हैं। हम 'जनसेवा' द्वारा पार्टी का निर्माण करेंगे। आम आदमी के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के उस ट्वीट पर आया है जिसमें उन्होंने समर्थन की अटकलों के बारे में खबरों का खंडन किया था। उन्होंने कहा, मैंने बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के बारे में निराधार खबरें देखी हैं। यह निराधार है। हमारे विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है, जो सच्चाई से बहुत दूर हैं।

पार्टी के नेता जीटी देवेगौड़ा ने कहा था कि हम सभी ने पार्टी के साथ बरकरार रहने का फैसला किया है। जेडी (एस) के कुछ विधायकों ने एचडी कुमारस्वामी को भाजपा सरकार को बाहरी समर्थन देने का सुझाव दिया और कुछ अन्य विधायकों ने विपक्ष में रहने और पार्टी को मजबूत करने का सुझाव दिया था।

बता दें कि, शुक्रवार रात हुई बैठक में जेडीएस के विधायकों के बीच मतभेद नजर आए थे। कुछ विधायकों ने एचडी कुमारस्वामी से कर्नाटक में बीजेपी सरकार में शामिल होकर या बाहर से समर्थन देने की मांग उठाई। हालांकि, विधायकों ने आखिरी फैसला कुमारस्वामी पर छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+