कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के बीच सीटों के बंटवारे पर सीएम कुमारस्वामी का बड़ा बयान

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ध्यान आगामी लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक सीटें जीतने पर है। उन्होंने कहा कि जेडीएस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, ये कोई मुद्दा नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, कुमारस्वामी की जनता दल सेक्युलर को आठ सीटे देने पर सहमति बन सकती है, जबकि जेडीएस 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

HD Kumaraswamy on alliance with congress, The number of seats that we will contest is not an issue

हालांकि जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और 9 सीटों की मांग की थी। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सीटें जीतने की संभावनाओं को देख रहे हैं और जेडीएस के खाते में 9 से 10 सीटें आ सकती हैं बाकि सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इसके पहले, कांग्रेस 28 में से केवल 6 सीटें ही जेडीएस को देने के पक्ष में थी।

कांग्रेस और जेडीएस दोनों की नजरें मैसूर, चित्रदुर्ग और तुमकुर जैसी सीटों पर हैं। कौन सा दल इन सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसको लेकर दोनों दलों के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि जेडीएस जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, उसपर सहमति बन सकती है।

मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे सकते हैं। कुमारस्वामी ने कहा कि उनके पिता एचडी देवगौड़ा के मंड्या से चुनाव लड़ने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि फिलहाल वे कह रहे हैं कि चुनाव नहीं लड़ेंगे। दूसरी तरफ, कांग्रेस-जेडीएस के सीटों के बंटवारे पर भारतीय जनता पार्टी ने भी नजरें जमाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+