कर्नाटक के सीएम बने एचडी कुमारस्वामी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

कर्नाटक में आज एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। एचडी कुमारस्वामी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. परमेश्वरा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

नई दिल्ली। एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कुमारस्वामी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. परमेश्वरा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कर्नाटक के राज्यपाल वजूभाई वाला ने दोनों को शपथ दिलाई। कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, डीएमके नेता एमके स्टालिन समेत विपक्ष के दिग्गज नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद कुमारस्वामी 25 मई को सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।

hd kumaraswamy

LIVE Feed
May 23, 2018, 4:52 PM IST

शपथ ग्रहण के बाद विपक्ष के सभी नेताओं ने हाथ हिलाकर किया जनता का अभिवादन, मंच पर दिखाई विपक्ष की एकता
May 23, 2018, 4:43 PM IST

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल वजूभाई वाला ने गुलदस्ता देकर किया सीएम एचडी कुमारस्वामी का स्वागत, 25 मई को बहुमत साबित करेंगे कुमारस्वामी
May 23, 2018, 4:38 PM IST

कर्नाटक के डिप्टी सीएम बने जी. परमेश्वरा, राज्यपाल वजूभाई वाला ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
May 23, 2018, 4:36 PM IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने एचडी कुमारस्वामी, राज्यपाल वजूभाई वाला ने दिलाई सीएम पद की शपथ
May 23, 2018, 4:31 PM IST

मंच पर मायावती से मिले सोनिया और राहुल गांधी, सोनिया गांधी ने मायावती को लगाया गले, मंच पर विपक्ष के नेताओं का जमावड़ा
May 23, 2018, 4:28 PM IST

मंच पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कुछ ही देर में होगा शपथ ग्रहण समारोह
May 23, 2018, 4:26 PM IST

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद एचडी कुमारस्वामी के भाई एचडी रावन्ना, जी. परमेश्वरा, केरल के सीएम पिनरई विजयन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
May 23, 2018, 4:23 PM IST

मंच पर पहुंचे एचडी कुमारस्वामी, कुछ ही देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंच पर विपक्ष के नेताओं का जमावड़ा
May 23, 2018, 4:21 PM IST

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए मंच पर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, अखिलेश यादव और मायावती से मिले
May 23, 2018, 4:17 PM IST

कुछ ही देर में कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण, मंच पर पहुंचे बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
May 23, 2018, 4:14 PM IST

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण से पहले बेंगलुरू में बारिश, कुछ ही देर में शपथ लेंगे एचडी कुमारस्वामी
May 23, 2018, 4:09 PM IST

कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए बेंगलुरू पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी
May 23, 2018, 3:56 PM IST

कर्नाटक विधानसभा में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारी, विपक्ष के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी के बीच कुछ ही देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे कुमारस्वामी
May 23, 2018, 3:14 PM IST

कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सीताराम येचुरी और चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात
May 23, 2018, 3:04 PM IST

एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण से पहले बेंगलुरू के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
May 23, 2018, 2:19 PM IST

एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने बेंगलुरू पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शरद यादव
May 23, 2018, 2:16 PM IST

भविष्य में हम राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे। हम सभी क्षेत्रीय दलों की मजबूत दिखाने के लिए यहां आए हैं: चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश
May 23, 2018, 2:15 PM IST

हम एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने और अपनी एकजुटता दिखाने के लिए यहां आए हैं: चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश
May 23, 2018, 2:15 PM IST

एचडी कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने बेंगलुरू पहुंचे आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
May 23, 2018, 1:37 PM IST

जेडीएस और कांग्रेस का गठबंधन सत्ता की भूख और लालच पर आधारित है। ऐसा गठबंधन 3 महीने भी नहीं टिक पाएगा: बीएस येदुरप्पा
May 23, 2018, 1:35 PM IST

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण के विरोध में भाजपा ने मनाया 'जन-विरोधी दिवस', येदुरप्पा के नेतृत्व में जुटे भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
May 23, 2018, 12:43 PM IST

कर्नाटक में शुक्रवार को होगा फ्लोर टेस्ट, पहले गुरुवार को कराए जाने की थी चर्चा। स्पीकर के लिए नामांकन प्रकिया कल होगी पूरी। कांग्रेस के रमेश कुमार अगले स्पीकर, जेडीएस से होगा डिप्टी स्पीकर
May 23, 2018, 11:20 AM IST

कर्नाटक के किसानों और कृषि से जुड़े हितों की रक्षा करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, किसानों के हित के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा: एचडी कुमारस्वामी
May 23, 2018, 11:20 AM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले हमारे घोषणा पत्र में जनता से जो भी वादे किए गए हैं, उन सभी वादों को पूरा किया जाएगा: एचडी कुमारस्वामी
May 23, 2018, 10:43 AM IST

डिप्टी सीएम चुनने का फैसला हाई कमांड का है, उन्होंने ही मुझे चुना है। मैं उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं लेकिन मुद्दा यह है कि डीके शिवकुमार और रोशन बेग भी इस पद के योग्य हैं लेकिन उन्होंने मुझे यह मौका दिया: जी. परमेश्वरा
May 23, 2018, 10:32 AM IST

शपथ ग्रहण से पहले बेंगलुरू में कुमारस्वामी के घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कुमारस्वामी के स्वागत की भव्य तैयारी
May 23, 2018, 10:24 AM IST

29 मई को कांग्रेस जेडीएस के 34 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, कांग्रेस के केआर रमेश कुमार होंगे विधानसभा स्पीकर
May 23, 2018, 9:43 AM IST

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार 24 मई सदन में बहुमत साबित करेंगे एचडी कुमारस्वामी, 29 मई को होगा कर्नाटक सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण
May 23, 2018, 9:43 AM IST

आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एचडी कुमारस्वामी, बेंगलुरू में कुमारस्वामी के घर के बाहर सुबह से ही जुटे पार्टी कार्यकर्ता, जश्न का माहौल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+