रामलीला मैदान पहुंचकर देवगौड़ा बोले- सरकार को सजा देना जानते हैं किसान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार को घेरने के लिए देश भर के अलग-अलग हिस्सों से किसान गुरुवार से रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के नेता एचडी देवगौड़ा किसानों का समर्थन करने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचे हैं। बता दें कि किसान अपने कर्ज माफी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में उचित दाम मिलने जैसी मांग को लेकर दिल्ली में इकट्ठा हुए हैं। दो दिन के लिए दिल्ली आए किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा देखा जा सकता है।

किसानों के बीच रामलीला मैदान पहुंचे एचडी देवगौड़ा

रामलीला मैदान पहुंचकर देवगौड़ा ने कहा, 'प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से इस पर ध्यान देना चाहिए। मैं केंद्र से अपील करना चाहुंगा कि इनकी समस्याओं का समाधान निकालें।' देवगौड़ा ने कहा कि किसान अब जाग चुके हैं। वे जानते हैं कि सजा कैसे देनी है। देवेगोड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसानों के बिना कोई भी सरकार जीवित नहीं रह सकती।

देश के लगभग सभी राज्यों से किसान आ रहे हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में कम से कम 1 लाख किसानों के इकट्ठा होने की संभावना है। इस विशाल किसान सभा को अखिल भारतीय किसान सभा और लेफ्ट की पार्टियों का समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा रामलीला मैदान में किसानों का साथ देने के लिए स्टूडेंट्स से लेकर हर वर्ग के लोगों को देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+