एचडी देवगौड़ा का आरोप- सिद्धारमैया के सहारे JDS को तोड़ना चाहती है कांग्रेस,पर 2023 में हम अकेले लड़ेंगे चुनाव
एचडी देवगौड़ा का आरोप- सिद्धारमैया के सहारे JDS को तोड़ना चाहती है कांग्रेस, पर हम 2023 में अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव
HD Deve Gowda on BJP And Cogress: पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी जनता दल (सेकुलर JDS) के नेता एचडी देवेगौड़ा ने शनिवार (26 दिसंबर) को ऐलान किया कि उनकी पार्टी JDS बनी रहेगी और साल 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सत्ता में आने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ आने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा है कि कांग्रेस सिद्धारमैया के नेतृत्व में हमारी पार्टी को ध्वस्त करना चाहती है। इस पार्टी को कोई भी नष्ट नहीं कर सकता। इसे अपना आधार मिल गया है। हम 2023 (विधानसभा चुनाव) में भाजपा और कांग्रेस से लड़ते हुए अपना सिर उठाएंगे और अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी में शामिल होने की बातों पर देवेगौड़ा ने कहा ये सिर्फ एक मनोरंजन की बात है, अब जब हमने कह दिया है कि हम चुनाव अकेले लड़ने वाले हैं तो इन कयासों पर रोक लग जानी चाहिए।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, पिछले तीन महीने से हमारी पार्टी के बारे में बहुत ही अलग-अलग सी बातें कही गई हैं, इसें हम सिर्फ एक मनोरंजन कार्यक्रम कह सकते हैं। हमारी पार्टी एक क्षेत्रीय पार्टी है और क्षेत्रीय पार्टी को बचाने और उसको बनाने का दर्द उसके कार्यकर्ता, पदाधिकारी और उसका प्रमुख ही अच्छे से समझ सकता है। देवेगौड़ा ने कहा, कोई भी हमारी पार्टी को आसानी से हिला या तोड़ नहीं सकता है।
देवेगौड़ा ने कहा, सिर्फ मैं और मेरा बेटी ही नहीं बल्कि ऐसे कई तमाम लोग हैं, जो केवल मेरे जीवनकाल में बल्कि मेरे बाद भी इस पार्टी को बचाने की हर संभव कोशिश करेंग।
गौरतलब है कि बीजेपी में जेडीएस के विलय के कयासों पर पिछले हफ्ते पार्टी नेता एचडी कुमारस्वामी और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बयान जारी कर इसे खारिज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications