पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कर दी प्रधानमंत्री मोदी की तरीफ! क्या विपक्ष की एकता को लगेगा झटका?
पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पत्र जब प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब मिला तो देवेगौड़ा ने इस पर खुलकर रिएक्शन दिया। अपनी प्रतिक्रिया में वे पीएम मोदी की प्रशंसा करने से भी परहेज नहीं किया।

HD Deve Gowda letter to PM Modi: अगले साल कर्नाटक समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा का पीएम मोदी एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कर्नाटक की अहम मुद्दों का जिक्र किया और इस पर संज्ञान लिए जाने का अनुरोध किया। पूर्व पीएम के पत्र जब प्रधानमंत्री कार्यालय से जवाब मिला तो देवेगौड़ा ने इस पर खुलकर रिएक्शन दिया। अपनी प्रतिक्रिया में वे पीएम मोदी की प्रशंसा करने से भी परहेज नहीं किया। हालांकि उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया कर्नाटक के कुछ अहम मुद्दों तक ही सीमित रही। लेकिन पीएम को लेकर कहे गए उनके शब्द के कुछ मायने निकाले जा रहे हैं।

'ज्ञापन पर निश्चित रुप से होगा विचार'
कर्नाटक ही नहीं देश के की राज्यों में विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हुए हैं। ऐस में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व पीएम देवेगौड़ा की प्रधानमंत्री को लेकर कही गई बात शायद विपक्षी एकता को चोट पहुंचाने वाली हो सकती है। दरअसल, जेडीएस चीफ एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम ने मेरी बातों को गंभीरता से लिया और कहा कि इस पर निश्चित रूप से विचार किया जाएगा।

इन मुद्दों से पीएम को कराया अवगत
बता दें कि पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कर्नाटक में हासन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, अंतर-राज्यीय नदियों कावेरी, कृष्णा, महादयी के जल का आवंटन, कुंचिटिगा को ओबीसी की केंद्रीय सूची में वोक्कालिगा की उप-जाति के रूप में शामिल करने के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भेजा था।

पूर्व पीएम ने दिया रिएक्शन
अपने पत्र का जवाब मिलने पर पूर्व पीएम काफी खुश दिखे। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैंने अपने ज्ञापन में नदियों में सिंचाई, जाति कुंचितिगा और अन्य मुद्दों का उल्लेख किया है। पीएम ने उन्हें गंभीरता से लिया है। उन्होंने मेरे द्वारा दिए गए सभी कागजात देखे हैं और कहा है कि वह निश्चित रूप से विचार करेंगे"।

विपक्षी दलों झटका क्यों?
पूरे देश में भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं। जेडीएस भी ये भूमिका निभा चुका है। ऐसे में कांग्रेस समेत सभी दलों को ये अपेक्षा है कि इस कार्नाटक विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में भी जेडीएस भाजपा के विरोध में रहेगा। लेकिन पीएम मोदी को पूर्व पीएम व जेडीएस चीफ का लेटर और उसके बाद पीएम मोदी की प्रशंसा एक अलग ही संकेत देता है।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications