जयललिता के भाग्य का फैसला आज, राहत मिलते ही मुख्यमंत्री बन सकती हैं अम्मा
बेंगलुरू। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के भाग्य का आज फैसला सुनाया जाएगा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आज कर्नाटक हाई कोर्ट अपना फैसला सुनायेगा। वहीं फैसला सुनाये जाने से पहले सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किये गये हैं।

वहीं अगर जयललिता को जमानत मिल जाती है तो वह तत्काल रूप से मुख्मंत्री पद की शपथ ले स कती है। लेकिन अगर उन्हें आरोपी ठहराया जाता है तो वह इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकती हैं। गौरतलब है कि सेशन कोर्ट के फैसले के बाद जयललिता को 20 दिन बेंगलुरू की सेंट्रल जेल में रहना पड़ा था।
बेंगलुरू की अदालत के बाहर निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। इसके साथ ही तमिलनाडु और कर्नाटकर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कड़ी सुरक्षा की गयी है। गौरतलब है कि सेशन कोर्ट ने जयललिता को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार दिया था। जज जॉन माइकल डी कुन्हा ने 27 सितंबर 2014 को आरोपी मानते हुए उन्हें चार साल की कैद की सजा सुनाई थी।
जयललिता पर आय से अधिक 53.64 करोड़ रुपए जमा करने का दोषी पाया गया था। वहीं सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ जयललिता ने अपील की थी जिसपर 11 मई तक फैसला सुरक्षित रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications