हजारीबाग: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाकार वीडियो बनाते दो युवक रंगे हाथों पकड़े गए, जमकर हुई धुलाई

रांची। झारखंड के हजारीबाग इलाके में लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाते हुए दो युवक रंगे हाथों पकड़े गए। हजाराबाग के मटवारी स्थित एक ग‌र्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। लड़कियों के बाथरूम में मोबाइल कैमरा लगाकर उनका अश्लील वीडियो बनाया जा रहा था। लड़कियों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने फौरन अपने परिजनों को इसकी शिकायत की, जिसके बाद आरोपी लड़कों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की गई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 Hazaribagh : Boys caught Fitting camera in Girls Hostel Bathroom

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक युवक जिस कमरे में रहते थे उसके ठीक बगल में लड़कियों का हॉस्टल है। इस हॉस्टल में लड़कियां रहती हैं। लड़कों के कमरे के ठीक सामने गर्ल्स हॉस्टल का बाथरूम बना हुआ है। शरारती लड़कों ने उनके बाथरूम में मोबाइल कैमरा फिट कर वीडियो बनाया। जब लड़कियों की इस बात का शक हुआ तो उन्होंने फौरन अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। लड़कियों के घरवालों ने आरोपी दोनों युवकों की खूब पिटाई की। पिटाई करने के बाद उन्हें कोर्रा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

वीडियो बनाने में शामिल एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी अरविंद प्रसाद और सुबोध प्रसाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार दोनों छात्र हजारीबाग में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+