बीजेपी नेता का विवादित बयान- महाराष्ट्र में रोज होती हैं हाथरस जैसी घटनाएं
मुंबई। हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हर तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की जा रही है। अपनी पार्टी पर हमला होता देख महाराष्ट्र के बीजेपी नेता प्रवीण दारेकर ने कहा है कि महाराष्ट्र में हाथरस जैसी घटना रोज होती है। आपको बता दें कि हाथरस में 19 वर्षीय दलित लड़की का गैंगरेप कर उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ दी गई थी और जीभ काट दिया गया था। जिसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर ने कहा कि अगर शिवसेना सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग कर रही है तो हमे महाराष्ट्र में रोज ऐसी मांग करनी चाहिए क्योंकि यहां हाथरस जैसी घटना हर दिन होती है। कन्नड़, फूलमबरी, खुल्दाबाद और औरंगाबाद का दौरा करने वाले दरेकर ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार को हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण फसल के नुकसान का आकलन करने और एक सप्ताह के भीतर प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए तेजी से सर्वेक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा, "सिंचाई के तहत जमीन के लिए राहत राशि 50,00 रुपये प्रति हेक्टेयर और अन्य जमीनों के लिए 25,000 रुपये प्रति हेक्टेयर होनी चाहिए।"
Recommended Video
हाथरस पीडि़ता के परिवार का पुलिस पर बड़ा आरोप
पीड़िता के परिवार ने कहा कि पुलिस को ये बताना चाहिए कि उन्होंने किसको जलाया है। परिवार ने डीएम प्रवीण कुमार पर धमकाने का आरोप लगाया है। परिवार ने यूपी पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी कहा कि किसी से बात नहीं करने दी। बाहर नहीं निकलने दिया। परिवार ने खुलासा करते हुए बताया कि कल घर में कोई SIT की टीम नहीं आई। सिर्फ पुलिस घर पर आई थी। हमें किसी ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। प्रशासन ने एसआईटी के नाम पर एबीपी न्यूज को परिवार से मिलने से रोका था। पीड़ित के परिवार ने मांग की है कि जैसे हमारी बेटी जली वैसे ही चारों दरिंदों को जलाया जाए। हमें पुलिस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications