मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने दर्ज करवाया मुकदमा, लगाया अवैध संबंधों से भी गंभीर आरोप
कोलकाता। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहा विवाद कानून की चौखट पर पहुंच गया है। हसीन जहां ने गुरुवार को कोलकाता के लाल बाजार थाने में मोहम्मद शमी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। आपको बता दें कि हसीन जहां ने एक दिन पहले ही अपने शमी पर अवैध संबंधों के गंभीर आरोप लगाए थे। अब जो ताजा मामला निकल कर सामने आया है उसके मुताबिक हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया है। हसीन का कहना है कि शमी ने दुबई में पाकिस्तानी लड़की से पैसे लिए हैं और वो देश को भी धोखा दे सकता है।

पता नहीं कौन भ्रमित कर रहा है हसीन जहां को
हसीन के सनसनीखेज आरोपों पर मोहम्मदी शमी ने कहा कि उसके परिवार वालों ने मुझे और उसे बैठकर आपसी सुलह करने को कहा है कि लेकिन मुझे नहीं समझ आ रहा कि हसीन को कौन भ्रमित कर रहा है। शमी ने कहा कि जिस तरह से मेरे खेल पर सवालिया निशान उठाया जा रहा है उससे अच्छा तो मेरा मर जाना होगा।

क्या कहना है मोहम्मद शमी का
हालांकि इसके बाद शमी ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। शमी ने कहा, 'मेरे ऊपर लगाए गए ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इनका कोई मतलब नहीं है। उसने (हसीन जहां) कहा कि ये सब उसके साथ पांच सालों से हो रहा है लेकिन हकीकत ये है कि हमारी शादी को अभी सिर्फ चार साल ही हुए हैं। अगर ये सब (जो भी आरोप लगाए गए) पिछले पांच सालों से हो रहा था तो आखिर ये सब कुछ अब जाकर बाहर क्यों आया है। इन चीजों को बाहर आने में इतने साल क्यों लग गए।' शमी ने ये भी कहा कि ये एक गहरी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि ये सब मेरे खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है।'

चैटिंग के स्क्रिन शॉट्स शेयर किया था हसीन ने
शमी की पत्नी हसीन जहां ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई अहम पोस्ट शेयर कर शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने शमी पर कई महिलाओं के साथ रिश्ते रखने के आरोप लगाए। हसीन जहां ने इन पोस्ट में मोहम्मद शमी के खिलाफ सबूत के तौर पर कई तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में शमी के मोबाइल से लड़कियों के साथ की गई चैट के स्क्रिन शॉट्स हैं। साथ ही शमी की गर्लफ्रेंड बताते हुए कुछ विदेशी महिलाओं की फोटो भी शेयर की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications