'इन जैसे लोगों के लिए औरतें मनोरंजन की चीज', सौरव गांगुली पर भड़क गईं शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां

कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को लेकर पूरे भारत में गुस्सा है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस घटना के विरोध में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने प्रदर्शन में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

इसके साथ ही सौरव गांगुली ने कहा कि कभी-कभार होने वाली इन घटनाओं से पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना सही नहीं है। यह सिर्फ एक घटना है। हालांकि उन्होंने कहा कि अलग-अलग घटनाओं के आधार पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना अनुचित है।

saurav ganguly

इन जैसों के लिए औरतें मनोरंजन की चीज

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने गांगुली के बयान की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी सौरव गांगुली के बयान का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "सौरव गांगुली जैसे लोगों के लिए महिलाएं सिर्फ़ मनोरंजन और आनंद की चीज हैं, शायद इसीलिए उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसी घटना पूरी दुनिया में होती है।

इसमें सुरक्षा व्यवस्था पर कोई सवाल नहीं उठना चाहिए। पश्चिम बंगाल और भारत औसत दर्जे के लिए सुरक्षित है। दरअसल सौरव जी की बेटी अभी भी सुरक्षित है, इसीलिए आपको दूसरों का दर्द महसूस नहीं होता।

सौरव ने किया था घटना का विरोध

बता दें कि कोलकाता की दुखद घटना के बाद सौरव गांगुली ने सोमवार को एक्स पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर बदलकर काली कर दी। सौरव ने यह कदम कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या के विरोध में उठाया। सौरव अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की भी योजना बना रहे हैं।

बंगाली बुद्धि

सौरव गांगुली को लेकर हसीन जहां यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि आप क्या हैं, यह तो मैं 2018 में ही समझ गई थी और जान गई थी। अब बंगालियों को जानना बहुत जरूरी है। लोगों को यह जानना जरूरी है कि अगर आप अच्छे क्रिकेटर हैं तो अच्छे इंसान भी होंगे, यह जरूरी नहीं है। वैसे खुदा की कसम आप ही अकेले हैं जो बंगाली बुद्धि का इस्तेमाल करते आए हैं।

जिस तरह से सौरव गांगुली कोलकाता की घटना पर बयान दिया है उसके बाद वह सुर्खियों में हैं। एक तरफ अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उन्होंने मांग की तो दूसरी तरफ कहा कि एक घटना के आधार पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़ा करना चाहिए। सौरव ने कहा कि मामले की जांच सीबीआई कर रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+