शमी के दरवाजे पहुंची मुसीबत: बेटी और वकील के साथ ससुराल आ धमकी पत्‍नी हसीन जहां, कहा- अब यहीं रहूंगी

लखनऊ। कुछ दिनों पहले पत्‍नी के आरोपों में घिरे क्रिकेटर मोहम्‍मद शमी की मुश्‍किलें एक बार फिर उनके दरवाजे पद जा पहुंची हैं। आपको बता दें कि मोहम्‍मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां आज अचानक अपनी बेटी आयरा को लेकर यूपी के अमरोहा स्थित अचानक पहुंच गईं। हसीन जहां के साथ उनका वकील भी था। अमरोहा पहुंचने के बाद हसीन जहां ने स्थानीय थाने से सुरक्षा की मांग की है। हसीन जहां सुबह 8 बजे के आसपास डिडौली कोतवाली थाना पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से कहा कि अब उन्हें यहीं रहना है, लेकिन मेरी जान को खतरा हो सकता है, इसलिए मुझे सुरक्षा की जरूरत है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

घर के बाहर ताला लटका मिला

घर के बाहर ताला लटका मिला

मोहम्मद शमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद से अब तक हसीन जहां कोलकाता में ही थीं। उनके अचानक से शमी के पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर पहुंचने पर खलबली मच गई। सबसे पहले वह थाने पहुंचीं। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। फिर पुलिसकर्मियों के साथ वह शमी के घर पर पहुंचीं। हालांकि शमी के घर पर ताला लटका हुआ था।

हसीन जहां ने कहा- एक और बड़ा खुलासा करने वाली हूं

हसीन जहां ने कहा- एक और बड़ा खुलासा करने वाली हूं

हसीन जहां ने कहा कि वह मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा खुलासा करने वाली हैं। इस खुलासे के बाद शमी की सच्चाई सबके सामने होगी। मार्च महीने में हसीन जहां ने अपने क्रिकेटर पति मोहम्मद शमी पर धोखा देने, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और मैच फिक्सिंग में संलिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, BCCI ने मैच फिक्सिंग को लेकर शमी को क्लीन चिट दे दी है। फिलहाल वे IPL टूर्नामेंट में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की तरफ से खेल रहे हैं।

हसीन जहां के गांव पहुंचने पर मची खलीबली

हसीन जहां के गांव पहुंचने पर मची खलीबली

अचानक अपने वकील के साथ हसीन जहां के पहुंचने से गांव में भी काफी खलबली मच गई है। वकील जाकिर हुसैन तथा अपनी बेटी आयरा के साथ अमरोहा पहुंची हसीन जहां ने कहा कि मोहम्मद शमी एक कम पढ़ा-लिखा आदमी है। उसका एक ही काम है, सभी को बेवकूफ बनाना। उससे मेरे साथ ही आप जैसे भोले लोगों को भी बेवकूफ बनाया है। हसीन जहां ने कहा कि उन्होंने शमी के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है। अब शमी से पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस भी कुछ देर में शमी के गांव भी पहुंच रही है। इसके बाद हसीन पुलिस को अपने साथ हुए उत्पीड़न और दुष्कर्म से जुड़े सबूत देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+