बढ़ा विवाद, हसीन जहां करेंगी ममता बनर्जी से मोहम्मद शमी की शिकायत

अपने पति भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से चल रहे विवाद के बीच हसीन जहां ने अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने का फैसला किया है।

नई दिल्ली। अपने पति भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से चल रहे विवाद के बीच हसीन जहां ने अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने का फैसला किया है। हसीन जहां ने बताया कि वह आने वाली 23 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगी और इस मामले में उनसे मदद की गुहार लगाएंगी। गौरतलब है कि मोहम्मद शमी की पत्नी और पूर्व मॉडल हसीन जहां ने अपने पति पर कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाए हैं।

hasin jahan

आपको बता दें सोमवार को ही हसीन जहां ने इस मामले को लेकर कोलकाता की एक अदालत में अपने बयान दर्ज कराए थे। हसीन जहां ने पुलिस से अपील की है कि वो मोहम्मद शमी को तुरंत गिरफ्तार करे। हसीन जहां का आरोप है कि मोहम्मद शमी के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर पिछले दिनों हसीन ने व्हॉट्सऐप चैट के स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। इसके बाद से ही हसीन जहां शमी को लेकर लगातार नए-नए खुलासे कर रही है। मोहम्मद शमी ने हसीन जहां पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।

वहीं, इस मामले को लेकर मंगलवार को मोहम्मद शमी के रिश्तेदार का बयान भी आया। शमी के चाचा खुर्शीद अहमद ने उनकी पत्नी जहां पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे केवल पैसों से मतलब था। खुर्शीद अहमद ने कहा कि हसीन जहां हर महीने लाखों रुपए की शॉपिंग करती थी। हमारी तरफ से कहा भी गया कि हम उसके और उसके वकील के साथ ये मामला सुलझाना चाहते हैं, लेकिन उसे तुरंत अपने नाम पर प्रॉपर्टी चाहिए थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+