तो क्या वीके सिंह ने आदर्श घोटाले के सच को छिपाया?
नई दिल्ली (ब्यूरो)। क्या आदर्श हाऊसिंग सोसायटी घोटाले के लिए केन्द्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह जिम्मेदार है ? उन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने ही इस सारे मामले में पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी को गलत जानकारियां दीं।

राजधानी से छपने वाले एक अंग्रेजी के अखबार ने दावा किया कि सेनाध्यक्ष बनने के बाद वी.के सिंह के पास आदर्श घोटाले से जुड़ी सारी जानकारियां थीं। उन्हें ये साऱी जानकारियां रक्षा संपदा विभाग के डायरेक्टर और महाराष्ट्र के पूर्व एडवोकेट जनरल डरिस खम्बट्टा से मिली थीं।
प्लाट सेना का नहीं
सिंह को यह भी पता था कि जिस प्लाट पर आदर्श सोसायटी खड़ी है, वह सेना का नहीं है। इसके बावजूद सिंह ने एंटनी को कहा कि प्लाट रक्षा मंत्रालय का है। इसके बाद ही एंटनी ने सारे मामले की सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए। रिटायर मेजर जरनल ए.आर.कुमार ने यह जानकारी दी। आदर्श सोसायटी से जुड़े सेना के रिटायर अफसरों और दूसरे सदस्यों ने पहली बार मीडिया से मुलाकात के दौरान यह सारी जानकारियां दीं।
सीबीआई जांच
एक और रिटायर सेना के अफसर ने कहा कि एंटनी ने सीबीआई जांच के आदेश इसलिए दिए क्योंकि उनके महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे से संबंध मधुर नहीं थे। हालांकि शिंदे ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों से पल्ला झाड़ लिया था। उन्होंने आदर्श घोटाले के लिए विलासराव देशमुख को जिम्मेदार कहा था। सेना के अफसरों ने यह भी दावा किया कि सोसायटी के लिए भूमि को राज्य सरकार से 26 करोड़ रुपये देने के बाद खरीदा गया था। उस भूमि पर कब्जा नहीं किया गया था।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications