Assam: क्या CM हिमंत सरमा की पत्नी को 10 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी मिली? मुख्यमंत्री ने खुद दिया जवाब

Assam Cm Wife: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कांग्रेस द्वारा लगाए गए उस आरोप का खंडन किया जिसमें कहा गया कि उनकी पत्नी की कंपनी को सरकार से 10 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली। सरमा ने इस मामले पर कहा कि न तो उनकी पत्नी रिनिकी और न ही उनकी कंपनी को सरकार से कभी कोई सब्सिडी मिली।

दरअसल, असम कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने एक दस्तावेज साझा किया था और कहा कि पीएम मोदी ने भारत के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान सम्पदा योजना शुरू की। लेकिन असम में, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी की कंपनी को सरकारी सब्सिडी दिलाने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी के हिस्से के रूप में 10 करोड़ रुपये दिए गए। क्या केंद्र सरकार की योजनाएं भाजपा को समृद्ध करने के लिए हैं?

Assam CM Wife

कांग्रेस नेता ने लिंक जारी करते हुए किया ट्वीट
असम कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री की सुविधा के लिए मैं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की वेबसाइट का लिंक संलग्न कर रहा हूं। यह उन कंपनियों और प्रमोटरों की सूची दिखाता है जिन्हें 10 करोड़ रुपये की सरकारी सब्सिडी मिली है। कृपया क्रमांक 10 देखें। https://mofpi.gov.in/sites/default/files/details_of_70_agro_processing_cluster_projects_2.pdf

सीएम हिमंत सरमा ने गौरव गोगोई को फिर दिया जवाब
वहीं गौरव गोगोई के ट्वीट का जवाब देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ फिर से दोहराना चाहूंगा कि मेरी पत्नी और जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं, उन्होंने भारत सरकार से कोई सब्सिडी नहीं ली है या प्राप्त नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+