Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फेसबुक LIVE जाकर इस हरियाणवी सिंगर ने खाया जहर, पति पर लगाए अफेयर के आरोप

नई दिल्ली। हरियाणा की जानी-मानी सिंगर और डांसर अनामिका बावा ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। अपने पति से विवाद के बाद उन्होंने ये कदम उठाया। 30 वर्षीय अनामिका को Anne B के नाम से भी जाना जाता है। बताया जा रहा कि उन्होंने जहर खाने से पहले फेसबुक लाइव किया। इस दौरान उन्होंने अपने पति के अफेयर के आरोप लगाए हैं। जहर खाने से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, तुरंत ही उन्हें हिसार सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने तुरंत ही उनका इलाज शुरू कर दिया, जिसकी वजह से उनकी तबीयत में सुधार आया। फिलहाल हरियाणवी सिंगर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हरियाणवी सिंगर अनामिका बावा उर्फ Anne B ने खाया जहर

हरियाणवी सिंगर अनामिका बावा उर्फ Anne B ने खाया जहर

पूरा मामला शनिवार का बताया जा रहा है, जब Anne B के नाम से मशहूर हरियाणवी सिंगर और डांसर अनामिक बावा ने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर लाइव किया, जिसमें उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि यह कदम उन्होंने अपने पति के अफेयर के चलते उठाया है। अनामिका का आरोप है कि उसके पति का एक महिला से अफेयर चल रहा है। उस महिला ने कई बार अनामिका को फोन करके पति को तलाक देने की बात कही है।

इलाज के बाद स्थिति में आया सुधार

इलाज के बाद स्थिति में आया सुधार

हरियाणवी सिंगर और डांसर अनामिक बावा ने बताया कि वो करीब 12 साल से इस पेशे में हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात रोहतक के शेखर खन्ना से हुई, जो कि वीडियो एडिटर का काम करते थे। हमारी दोस्ती और फिर परिजनों सहमति के बाद हमने शादी का फैसला लिया। हमने 2013 में शादी कर ली। बाद में हमारे बीच विवाद हुआ मैं हिसार में अपनी मां के साथ रहने लगी। इसी दौरान एक दिन मुझे पता चला कि मेरे पति के दिल्ली की एक महिला से अफेयर हैं।

इसलिए उठाया ये कदम

इसलिए उठाया ये कदम

पूरे मामले पर अनामिक बावा ने बताया कि कुछ दिन पहले एक महिला ने मुझे पति के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए वीडियो भेजा था। इस दौरान मुझे पता चला कि मेरे पति का एक महिला से अफेयर चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन दोनों की दोस्ती फेसबुक के जरिये हुई। अनामिका ने आरोप लगाया कि इस महिला ने उसे कई बार फोन किया और तलाक देने का जोर डाला। बहुत परेशान होने के बाद उन्होंने आत्महत्या का फैसला लिया। फिलहाल अनामिका की तबीयत ठीक है।

हरियाणा की दूसरी 'सपना चौधरी' मानी जाती हैं Anne B

हरियाणा की दूसरी 'सपना चौधरी' मानी जाती हैं Anne B

अनामिका बावा, हरियाणा की जानी-मानी डांसर और सिंगर हैं। Anne B के नाम से मशहूर अनामिका ने 2,500 से अधिक गानों पर परफॉर्म किया है। उन्हें हरियाणा की दूसरी सपना चौधरी के नाम से भी जाना जाता है। साल 2013 में उन्होंने वीडियो एडिटर का काम करने वाले शेखर खन्ना से शादी की थी, हालांकि जल्दी ही उनके बीच में विवाद हुआ और वो अपनी मां के साथ रहने लगी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+