VIDEO: ट्रेन की पटरियों के बीच खड़े होकर ये लड़की करने लगी ऐसा काम, आप सोच भी नहीं सकते
यह लड़की स्टेशन पर खड़े लोगों से बेपरवाह एक हरियाणवी गीत पर डांस करने में मग्न है। ट्रेन की पटरियों के बीचों-बीच खड़े होकर डांस कर रही इस लड़की को देखकर आस-पास के लोग भी चौंक गए।
नई दिल्ली। नजारा हरियाणा के किसी गांव का है और दोपहर का वक्त है। गांव के बाहर स्थित रेलवे स्टेशन पर सब कुछ सामान्य नजर आ रहा है। रेलवे फाटक को पार कर कुछ वाहन इस तरफ से उस तरफ जा रहे हैं तो कुछ लोग स्टेशन पर खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक लड़की रेल की पटरियों के बीचों-बीच आकर खड़ी हो जाती है। रेलवे ट्रैक के आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही शुरू हो जाता है उस लड़की का धमाल। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

पटरियों के बीचों-बीच खड़े होकर डांस
दरअसल, यह वीडियो हरियाणा के किसी गांव में एक लड़की के डांस का है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह लड़की स्टेशन पर खड़े लोगों से बेपरवाह एक हरियाणवी गीत पर डांस करने में मग्न है। ट्रेन की पटरियों के बीचों-बीच खड़े होकर डांस कर रही इस लड़की को देखकर आस-पास के लोग भी चौंक गए।

यूट्यूब पर हिट हुआ वीडियो
इस वीडियो को यूट्यूब पर मैना म्यूजिक नामक चैनल ने 19 अप्रैल 2018 को अपलोड किया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। हरियाणवी गीतों पर इस तरह डांस के वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। कभी छत पर दो बहुओं का डांस तो कभी बीच सड़क पर घूंघट में डांस के वीडियो यूट्यूब पर काफी हिट हो चुके हैं।
देखिए वो वीडियो:-
सपना चौधरी के अलावा भी कई कलाकार
आपको बता दें कि मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी जिन दिनों बिग बॉस में थी तो उनकी गैरमौजूदगी में हरियाणा की दूसरी कलाकारों के कई डांस वीडियो खूब वायरल हुए थे। बिग बॉस से लौटने के बाद सपना चौधरी स्टेज शो में बिजी हो गईं, लेकिन सोशल मीडिया पर हरियाणा के डांस वीडियो अभी भी छाए हुए हैं। हरियाणा में ऐसी कई महिला डांसर हैं, जो बेशक सपना जैसी सुर्खियां ना बटोर पाई हों, लेकिन डांस में ये किसी से कम नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications