अब दुल्हन बनकर आईं डांसर सपना चौधरी, नया गाना जमकर हो रहा है वायरल, देखें
नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का इन दिनों एक नया गाना जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना चौधरी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। दुल्हन के लिबास में सपना चौधरी को डांस करता हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर तो इस गाने के रिलीज हुए अभी एक दिन भी नहीं हुए हैं और भी तक इसे करीब 6 लाख लोग देख चुके हैं।

'मेरा चांद' है गाने का टाइटल
सपना चौधरी के इस नए गाने को यूट्यूब पर सोनोटेक कैसेट्स ने जारी किया है। इस गाने का टाइटल 'मेरा चांद' रखा गया है। इस गाने को हरियाणवी सिंगर राज मवर ने गाया है और पवन गिल ने इस डायरेक्ट किया है। इस गाने को एक दुल्हन और दूल्हे के ऊपर फिल्माया गया है। जिसमें सपना चौधरी दुल्हन बनकर लाल साड़ी में अपने फैंस पर जलवे बिखेर रही हैं।

जब टल्ली हो गईं सपना चौधरी
बता दें कि इसके साथ ही सपना चौधरी का एक और आइटम सांग इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। सपना चौधरी ने ये आइटम सांग आगामी 9 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के लिए किया है। गाने का टाइटल 'हट जा ताऊ' है जिसमें सपना चौधरी टल्ली होकर डांस करते हुए दिख रही हैं।

बॉलीवुड में सपना का ये है पहला गाना
गाना पुराने हरियाणवी हिट गाने 'हट जा ताऊ' का रिमिक्स है जिसे सुनीधि चौहान ने गाया है। फैंस को इसमें सपना का वही अंदाज दिखेगा जो उनके डांस शो में दिखता है। गुलाबी रंग की खूबसूरत पोशाक में सपना के ठुमकों ने गाने में जान डाल दी है। इस गाने में उनके साथ फिल्म की हिरोइन कीर्ति खरबंदा भी नजर आ रही हैं। 'वीरे की वेडिंग' फिल्म 9 मार्च को रिलीज होने वाली है।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications