मासूम प्रद्युम्न की मौत पर Ryan School से CBSE ने मांगी रिपोर्ट, 2 दिन का दिया समय

नई दिल्ली। Ryan School में मासूम की हत्या के मामले पर सीबीएसई ने 2 दिन के अंदर स्कूल से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही इस मामले की जांच के लिए एक खास कमेटी बनाई गई है और जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। मासूम प्रद्युम्न की हत्या के बाद से ही इस मामले को लेकर स्कूल में पढ़ने वाले अन्य बच्चे के अभिभावक भी काफी उग्र हो गए हैं और स्कूल के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

मासूम प्रद्युम्न की मौत पर Ryan School से CBSE ने मांगी रिपोर्ट, 2 दिन का दिया समय

7 साल के मासूम की हुई थी हत्या
शुक्रवार सुबह गुरुग्राम के रायन स्कूल में सात साल के एक मासूम की बाथरूम में निर्दयता से हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप स्कूल बस के 42 वर्षीय कंडक्टर अशोक कुमार पर है। अशोक ने बस टूलकिट के एक चाकू से बच्चे की हत्या की थी। अशोक ने पुलिस को बताया कि वह बाथरूम में कुछ गलत काम कर रहा था और तभी बच्चा प्रद्युमन बाथरूम में आ गया। इसके बाद उसने बच्चे की हत्या कर दी।

कान से गले तक मारा चाकू
बच्चे को चाकू उसके चेहरे की बाईं तरफ से कान से लेकर गले तक मारा गया था। घर से जाते समय प्रद्युमन बहुत ही खुश था, क्योंकि उसकी क्लास के एक बच्चे का उसी दिन जन्मदिन था, लेकिन कक्षा 2 में पढ़ने वाले 7 साल के मासूम प्रद्युमन की अस्पताल में मौत हो गई। यह घटना सुबह 7.45 से 8 बजे के बीच हुई। घटना रायन इंटरनेशनल स्कूल के भोंडसी कैंपस की है।

बच्चे की ड्रेस पर मिला सीमन
पुलिस ने कहा कि वह इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या कंडक्टर अशोक कुमार ने बच्चे के साथ किसी तरह का यौन उत्पीड़ने करने की भी कोशिश की थी। दरअसल, पुलिस को फॉरेंसिक जांच के दौरान बच्चे की स्कूल ड्रेस पर सीमन के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि अशोक ने बच्चे के साथ कुछ गलत हरकत करने की कोशिश की होगी और बच्चे के विरोध करने पर उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया।

फर्श पर पड़ा तड़प रहा था पद्युमन
जब स्कूल के माला हरपाल पानी लेने के लिए बाथरूम गए थे वहां पर उन्होंने प्रद्युमन को तड़पता हुआ पाया। बच्चा फर्श पर पड़ा हुआ था और लगातार खून बहने की वजह से वह बुरी तरह से तड़प रहा था। खून में सना हुआ चाकू भी वहीं फर्श पर पड़ा हुआ था। इसके बाद बच्चे की मां को सुबह करीब 8.10 बजे फोन करके कहा गया कि उनके बच्चे को चोट लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+