Weather Update: चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली के लिए रेड अलर्ट, अगले कुछ घंटों में होगी भीषण बारिश

हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उसके पड़ोसी राज्यों में भी बारिश का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक अगले कुछ घंटों में वहां पर भारी बारिश होगी। ऐसे में लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की जा रही।

आईएमडी के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, हरियाणा के पंचकुला और पंजाब के मोहाली में अगले तीन घंटे में भारी बारिश होगी। ऐसे में वहां पर रेड अलर्ट जारी किया जाता है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है।

Weather Update

वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, ऐसे में वहां की सड़कें नदी में बदल गई हैं। वहां के कई इलाकों में इतना पानी भर गया कि बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

भारी बारिश की वजह से चंडीगढ़ की सुखना लेक में पानी का बहाव काफी ज्यादा है। ऐसे में लोगों को वहां से दूर किया जा रहा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने 13 जुलाई तक वहां पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही सभी को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा।

सोसायटी में चली नाव
वहीं मानसून के शुरुआती दौर में बुरे हालात देखने को मिल रहे। डेराबस्सी में बनी कई सोसायटी में पानी भर गया। कुछ जगह तो पानी करीब एक मंजिल तक पहुंच गया, जिस वजह से कार और बाइक डूब गईं। इसके बाद प्रशासन को वहां पर नाव उतारनी पड़ी, तब जाकर लोग वहां से निकले।

मोहाली में उतरी NDRF
बारिश की वजह से मोहाली के हालात इतने खराब हो गए कि वहां पर NDRF की 6 टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा पंजाब सरकार ने चंडी मंदिर स्थित आर्मी की वेस्टर्न कमांड को पत्र लिखा। जिसमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना की मदद मांगी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+